AdministrationAmritsarBreaking NewsChandigarhCityCrimeFeaturedGovernmentIndiaPoliticsPunjab GovernmentPunjab PoliceReligiousSAD Newsअपराध समाचारअमृतसरजालंधरदेश-विदेशधर्म-कर्मपंजाबराज्य समाचारलुधियाना

पंजाब में गुटका साहिब की बेअदबी से बवाल: CCTV में कैद वारदात, तीन बच्चे हिरासत में; इलाके में बढ़ी सुरक्षा… SGPC की टीम पहुंची

Spread the love

#Khanna #AnandNagar #GutkaSahib #BeadbiCase #PunjabNews #CCTVFootage #SGPC #PoliceInvestigation #ReligiousSentiments #LawAndOrder #BreakingNews #PunjabPolice

पंजाब हॉटमेल, खन्ना (आनंद नगर)। शहर के आनंद नगर क्षेत्र में गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आने से पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें तीन बच्चों को कथित रूप से गुटका साहिब के अंग फाड़कर सड़क पर फेंकते हुए देखा गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी समराला तरलोचन सिंह और डीएसपी खन्ना विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों बच्चों को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है और मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

इस बीच, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की टीम भी मौके पर पहुंची और गुटका साहिब के अंगों को पूरे सम्मान के साथ संभाल लिया। एसजीपीसी सदस्य परमजीत सिंह ने घटना को अत्यंत निंदनीय करार देते हुए कहा कि यह धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली घटना है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। शिअद के हलका इंचार्ज यादविंदर सिंह यादू ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाओं से माहौल खराब करने की साजिश हो सकती है और पुलिस को मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए।

वहीं, आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता—हरीश गुप्ता, करुण अरोड़ा, राजिंदर सिंह जीत, परमप्रीत सिंह पौंपी और विक्की भाटिया—ने कहा कि कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद के निर्देश पर वे मौके पर पहुंचे और पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

वार्ड पार्षद हरदीप नीनू ने बताया कि घटना का पता चलते ही मोहल्ले के लोगों ने एकजुट होकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद होने से जांच में तेजी आएगी।उधर, डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि इलाके में बिना वेरिफिकेशन रह रहे किराएदारों की भी जांच की जाएगी। यदि किसी मकान मालिक ने बिना पहचान पत्रों के किराए पर मकान दिया है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल, पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *