आज रात दिखेगा साल का आखिरी ब्लड मून! भारत में कब और कैसे देखें चंद्र ग्रहण? क्या पड़ेगा प्रभाव… जानें सबकुछ
7-8 सितंबर की लगेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण,
पंजाब हॉटमेल, जालंधर/चंडीगढ़। आज, 7 सितंबर 2025 (रविवार) को भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। यह खगोलीय घटना रात 09:57 बजे शुरू होगी और 8 सितंबर की रात 01:26 बजे समाप्त होगी। कुल ग्रहण अवधि 3 घंटे 29 मिनट की होगी।

चंद्र ग्रहण का चरणबद्ध समय
ग्रहण की शुरुआत (स्पर्श काल): रात 09:57 बजेखग्रास की शुरुआत: रात 11:01 बजेमध्यकाल (ब्लड मून का सर्वश्रेष्ठ दृश्य): रात 11:42 बजेखग्रास समाप्ति: रात 01:23 बजेग्रहण का समापन (मोक्ष काल): रात 01:26 बजे।
क्या होता है ब्लड मून?
इस बार का चंद्र ग्रहण ब्लड मून होगा। जब पृथ्वी की परछाई चंद्रमा पर पड़ती है, तो वह लालिमा लिए हुए नजर आता है। यह रंग चंद्रमा के वातावरण में सूर्य की किरणों के अपवर्तन से बनता है।
ब्लड मून आज रात 11:00 बजे से लेकर 12:22 बजे के बीच सबसे साफ और प्रभावशाली रूप में दिखाई देगा।
सूतक काल कब से?
सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, यानी आज दोपहर 12:57 बजे से लेकर ग्रहण समाप्ति (01:26 AM) तक रहेगा। इस दौरान मंदिरों के पट बंद रहते हैं और धार्मिक कार्यों से परहेज़ किया जाता है।
ज्योतिषीय महत्व
यह ग्रहण पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और कुंभ राशि में घटित हो रहा है, जो ज्योतिष की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव हो सकता है, विशेषकर कर्क, कुंभ और सिंह राशि वालों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
कहां देखा जा सकेगा चंद्र ग्रहण?
यह चंद्र ग्रहण भारत सहित एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अफ्रीका के कई हिस्सों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। यदि मौसम साफ रहा तो यह नज़ारा बिना किसी उपकरण के खुली आंखों से देखा जा सकता है।