AmritsarBreaking NewsChandigarhCityFeaturedIndiaJalandharPoliticsReligiousअमृतसरजालंधरदेश-विदेशधर्म-कर्मपंजाबराज्य समाचार

SGPC का एक्शन: हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह की सेवाएं तत्काल समाप्त, संस्था बोली- मर्यादा के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी

Spread the love

#SGPC#BigDecision#GianiRaghbirSingh#GoldenTemple#HeadGranthi#Amritsar#Chandigarh#SikhNews#ReligiousAffairs#SGPCAction#BreakingNews#PunjabNews

पंजाब हॉटमेल, अमृतसर/चंडीगढ़। सिखों की शीर्ष धार्मिक संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए श्री हरमंदिर साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह की सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है।

इस फैसले की जानकारी SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने देते हुए कहा कि संस्था की मर्यादा और अनुशासन से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ज्ञानी रघबीर सिंह पर लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं, जिस कारण SGPC को यह कठोर कदम उठाना पड़ा।

SGPC के इस फैसले के बाद सिख धार्मिक और राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। वहीं, संस्था ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में भी मर्यादा के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *