रिश्ते शर्मशार: सौतेला ससुर बहू से बोला “पुत्तर मेरी गल सुन”… कमरे में आई तो बन गया हैवान, गिरफ्तार
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। थाना-5 की पुलिस ने 21 वर्षीय युवती से Rape के आरोप में 42 वर्षीय सौतेले ससुर को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई गई है और आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि पीड़िता की शादी 7 महीने पहले हुई थी। सास की दूसरी शादी से आरोपी उसका सौतेला ससुर है। पति और ससुर दोनों फैक्ट्री में काम करते हैं।
घटना 8 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे की है, जब पति काम पर था और सास अपने छोटे बेटे के साथ डॉक्टर के पास गई हुई थी।
इस दौरान आरोपी अपने कमरे में शराब पी रहा था। उसने बहू को आवाज दी और कहा, “पुत्तर मेरी गल सुण।” जैसे ही युवती यह पूछने उसके कमरे में गई कि क्या बात है, आरोपी ने उसकी बाजू पकड़कर बेड पर गिरा दिया और तौलिए से मुंह बंद कर दुष्कर्म किया।
घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति को सब बताया। दो दिन बाद पति के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।
एएसआई आशा किरन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।