Punjab Politics: जालंधर सेंट्रल में इस उद्योगपति को आप बनायेगी इंचार्ज, जल्द करेंगे ज्वाइन
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। आम आदमी पार्टी की जालंधर सेंट्रल को लेकर तलाश खत्म हो गई है। पंजाब हॉकी के प्रधान प्रसिद्ध उद्योगपति नितिन कोहली कल करेंगे आप ज्वाइन। जालंधर केंद्रीय हल के के होंगे इंचार्ज रमन अरोड़ा का लेंगे स्थान।

आम आदमी पार्टी (AAP) की छवि को विधायक रमन अरोड़ा के भ्रष्टाचार मामले से जो झटका लगा, उसे अब उत्तर भारत के जाने-माने उद्योगपति और समाजसेवी नितिन कोहली संवारेंगे। कोहली पंजाब हॉकी संघ के अध्यक्ष और ऑल इंडिया हॉकी संगठन के उपाध्यक्ष हैं, साथ ही उनकी पकड़ व्यापार जगत में भी काफी मजबूत है। वे प्रसिद्ध ट्रेसर शू कंपनी के मालिक हैं।
सूत्रों के अनुसार, नितिन कोहली ने पार्टी जॉइन करने के लिए सहमति दे दी है। उन्हें जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से AAP का हल्का इंचार्ज नियुक्त किया जाएगा। पार्टी हाईकमान लंबे समय से इस पद के लिए विश्वसनीय और प्रभावशाली चेहरे की तलाश कर रहा था, जो अब नितिन कोहली के रूप में पूरी हो गई है।
वीरवार को AAP के बड़े नेता खुद नितिन कोहली को पार्टी की सदस्यता दिलवाएंगे। उनके आने से न सिर्फ जालंधर सेंट्रल बल्कि पूरे दोआबा क्षेत्र और पंजाब में AAP की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है।
AAP हाईकमान ने रमन अरोड़ा की कथित संलिप्तता के बाद पार्टी की साख को बचाने के लिए कई विकल्पों पर विचार किया था, लेकिन अंततः नितिन कोहली जैसे जनप्रिय और समाजसेवी चेहरे को आगे लाकर पार्टी ने बड़ा दांव खेला है। पार्टी को उम्मीद है कि कोहली का सामाजिक और व्यावसायिक नेटवर्क आगामी चुनावों में बड़ा फर्क ला सकता है।
