40 साल बाद पंजाब में नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, जालंधर बनेगा सब-जूनियर मुकाबलों का केंद्र… लोकल खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम!
38वीं सब-जूनियर नेशनल की मेजबानी पंजाब को, 10 लाख रुपये इनाम की घोषणा
#Badminton #NationalChampionship #Punjab #Jalandhar #SubJuniorNational #BAI #RitinKhanna #SportsNews #IndianBadminton #RisingStars #KheloIndia
पंजाब हॉटमेल, जालंधर/चंडीगढ़। पंजाब में बैडमिंटन को बड़ा प्रोत्साहन मिलने जा रहा है। लगभग चार दशकों के अंतराल के बाद राज्य राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। (बीएआई) ने 38वीं सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की मेजबानी पंजाब को सौंपी है।

पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन (पीबीए) के सचिव ने बताया कि यह प्रतिष्ठित चैंपियनशिप 9 से 12 दिसंबर 2026 तक में आयोजित की जाएगी। इसमें 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 350 खिलाड़ी भाग लेंगे।
उल्लेखनीय है कि पंजाब में पिछली बार राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप वर्ष 1987 में जालंधर में ही आयोजित हुई थी।
विजेताओं को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार
रितिन खन्ना ने बताया कि चैंपियनशिप में अंडर-13 वर्ग के लड़के और लड़कियों के सिंगल्स एवं डबल्स मुकाबले आयोजित होंगे, जो बीएआई अधिकारियों की निगरानी में संपन्न कराए जाएंगे।
विजेताओं को कुल 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। खिलाड़ियों, कोच, मैनेजर और अधिकारियों के ठहरने और भोजन की संपूर्ण व्यवस्था पीबीए द्वारा की जाएगी।
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्टेडियम
रायज़ादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में पिछले पांच वर्षों में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से व्यापक सुधार कार्य किए गए हैं। वर्तमान में यहां 10 अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोर्ट, जिम, रेस्टोरेंट, स्पोर्ट्स शॉप और फिजियोथेरेपी सेंटर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
बीएआई द्वारा निरीक्षण के बाद ही पंजाब को मेजबानी का अधिकार प्रदान किया गया, जिससे राज्य की खेल संरचना पर भरोसा जाहिर होता है।
उभरते खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
रितिन खन्ना, जो स्वयं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं और खेल में योगदान के लिए पंजाब के राज्यपाल द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं, ने कहा कि इस आयोजन से राज्य के उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
उन्हें देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ खेलने और अनुभव हासिल करने का सुनहरा मौका मिलेगा।
