कोलंबिया में सैन्य विमान क्रैश: 66 की मौत, कई लापता; धमाकों से थमा बचाव अभियान… इतने गंभीर!
#Colombia #PlaneCrash #C130Hercules #MilitaryCrash #BreakingNews #AviationAccident #LockheedMartin #RescueOperation
पंजाब हॉटमेल, बोगोटा/कोलंबिया (एजेंसी )। दक्षिण अमेरिकी देश Colombia में सोमवार को हुए भीषण सैन्य विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। टेक-ऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में 120 से अधिक लोग सवार थे। अब तक 66 जवानों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।कोलंबियाई सेना के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त विमान Lockheed C-130 Hercules था, जिसे अमेरिकी कंपनी Lockheed Martin ने निर्मित किया है।

यह विमान पुटुमायो प्रांत के Puerto Leguízamo से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया। विमान में 110 सैनिक और 11 क्रू सदस्य सवार थे।
विस्फोटों से बढ़ी तबाही
हादसे के समय विमान में सैन्य गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री भी मौजूद थी। दुर्घटना के बाद इनमें धमाके होने से नुकसान और अधिक बढ़ गया, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में भारी बाधा आई।

घटनास्थल पर सेना और आपदा राहत टीमें मलबा हटाकर लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं।
बताया जा रहा है कि हरक्यूलिस सी-130 विमान 1950 के दशक में विकसित किए गए थे और Colombia ने इन्हें 1960 के दशक के अंत में खरीदा था।
वर्तमान में इनका उपयोग सैनिकों और सैन्य सामग्री के परिवहन में किया जाता है। सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। पूरे देश में शोक की लहर है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की जा रही है।
