AgricultureBreaking NewsChandigarhCityCrimeDelhiEducationJalandharPunjab GovernmentPunjab HotmailPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरदेश-विदेशपंजाबराज्य समाचार

जालंधर में बड़ा वीजा ठगी मामला: ट्रैवल एजेंट के खिलाफ किसानों का धरना, 45 लाख की धोखाधड़ी का आरोप… पढ़ें नाम!

Spread the love

#JalandharNews #VisaFraud #TravelAgentScam #FakeVisa #FarmersProtest #PunjabNews #JusticeForVictims #ImmigrationFraud

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। जालंधर में एक बार फिर ट्रैवल एजेंट द्वारा ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। सविधान चौक के पास स्थित Japnoor Travels के बाहर किसानों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए एजेंट पर फर्जी वीजा के नाम पर 45 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप लगाए हैं।

भुलत्थ निवासी सतमान सिंह ने बताया कि एजेंट ने विदेश भेजने का झांसा देकर फर्जी वीजा लगवाया और उन्हें एयरपोर्ट तक पहुंचा दिया, जहां जांच के दौरान उन्हें रोक लिया गया।

पीड़ितों का आरोप है कि एजेंसी में अशोक नाम का व्यक्ति पार्टनर है, जबकि मनदीप सिंह कार्यालय का कामकाज संभाल रहा है।किसान नेता सुखचैन सिंह ने बताया कि कनाडा का 10 साल का मल्टीपल वीजा लगवाने के नाम पर उनसे 45 लाख रुपये लिए गए थे।

एयरपोर्ट पर मामला सामने आने के बाद एजेंट ने 19 लाख रुपये तो वापस कर दिए, लेकिन शेष राशि किस्तों में लौटाने का वादा करने के बावजूद अब तक पूरा भुगतान नहीं किया गया।

पीड़ित परिवार के अनुसार, रकम जुटाने के लिए उन्हें डेढ़ किला जमीन तक बेचनी पड़ी। लगातार पैसे न मिलने और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर एक पीड़ित द्वारा आत्महत्या की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

किसानों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से न्याय के लिए भटकने के बाद मजबूर होकर उन्हें ट्रैवल एजेंट के दफ्तर के बाहर धरना देना पड़ा है।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी ट्रैवल एजेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर पीड़ित परिवारों को जल्द न्याय दिलाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *