Breaking NewsChandigarhCityCrimeGovernmentIndiaJalandharPunjab GovernmentPunjab HotmailPunjab PolicePunjab Vigilanceअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचार

विजिलेंस का बड़ा एक्शन: थाना नंबर 2 में रेड, रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार… पहले भी चर्चाओं में रहा!

Spread the love

#Jalandhar #VigilanceBureau #CorruptionCase #PoliceAction #Bribery #PunjabPolice #AntiCorruption #BreakingNews

जालंधर। कमिश्नरेट जालंधर के थाना नंबर 2 में विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के आरोप में एएसआई गोपाल को रंगे हाथों काबू किया है। विजिलेंस टीम ने आरोपी पुलिस अधिकारी के कब्जे से 8,000 रुपये की रिश्वत राशि बरामद की है।

जानकारी के अनुसार विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि थाना नंबर 2 में तैनात एएसआई गोपाल एक व्यक्ति को केस में नामजद करने की धमकी देकर पैसे की मांग कर रहा था। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विजिलेंस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक मामले से जुड़े रिकॉर्ड थाना नंबर 2 से कब्जे में लिए जा रहे हैं और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *