Breaking NewsChandigarhCityCrimeGovernmentIndiaJalandharPunjab Policeअपराध समाचारगुरदासपुरजालंधरदेश-विदेशपंजाबराज्य समाचार

गुरदासपुर में बड़ा एनकाउंटर: ASI–होमगार्ड जवान के हत्यारे का खात्मा, मुठभेड़ में ढेर हुआ मुख्य आरोपी… पढ़ें और देखें

Spread the love

#GurdaspurEncounter #PunjabPolice #DoubleMurderCase #ASI_HomeGuard #PoliceAction #EncounterNews #PunjabBreakingNews

पंजाब हॉटमेल, गुरदासपुर/जालंधर। गुरदासपुर में ASI और होमगार्ड जवान की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रणजीत सिंह को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

यह मुठभेड़ बुधवार सुबह पुराना शाला इलाके में उस समय हुई, जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। आरोपी ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोली लगने के बाद रणजीत सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस एनकाउंटर के दौरान हालात उस समय और तनावपूर्ण हो गए, जब SHO दोरांगला की सरकारी गाड़ी पलट गई। इसके बावजूद पुलिस टीम ने साहस और सतर्कता दिखाते हुए ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले आदियां गांव की पुलिस चौकी में तैनात होमगार्ड जवान अशोक कुमार और ASI गुरनाम सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इस दोहरे हत्याकांड से पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले आलिनंगल निवासी दिलावर सिंह को गिरफ्तार किया था, जिसकी पूछताछ में रणजीत सिंह और इंद्रजीत के नाम सामने आए।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही मीडिया के सामने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *