AdministrationAgricultureBreaking NewsBusinessChandigarhCityCrimeEnvironmentFeaturedGovernmentIndiaJalandharPunjab GovernmentWeatherजालंधरदेश-विदेशपंजाबबिजनेसराज्य समाचार

जालंधर में करोड़ों के कांड पर बड़ी कार्रवाई: करतारपुर के दो फूड इंस्पेक्टर सस्पेंड, विभागीय लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल!

Spread the love

#Jalandhar #FoodSupplyDepartment #WheatScam #SuspensionAction #PunjabNews #AdministrativeLapse #BreakingNews #Accountability

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। समस्तपुर स्थित जेएस फार्म में करोड़ों रुपये की सरकारी गेहूं खराब होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। फूड सप्लाई विभाग ने करतारपुर में तैनात इंस्पेक्टर अनिल और प्रवीण सल्लण को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

जिला फूड कंट्रोलर नरेंद्र सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि प्राथमिक जांच में लापरवाही सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है।

मामला उस समय सुर्खियों में आया जब थाना मकसूदां की पुलिस ने जेएस फार्म के मालिक उपकार सिंह होठी के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोप था कि उनके गोदाम में रखी करोड़ों रुपये की गेहूं खराब हो गई।

साथ ही यह भी कहा गया कि जब फूड सप्लाई विभाग की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची तो उन्हें रोका गया। उस समय इंस्पेक्टर प्रवीण सल्लण के बयानों के आधार पर पुलिस कार्रवाई की गई थी।

हालांकि अब विभागीय स्तर पर हुई जांच में तस्वीर कुछ अलग सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, गेहूं की देखभाल और रखरखाव में गंभीर लापरवाही बरती गई। यह भी सामने आया है कि जेएस फार्म के साथ पनग्रेन का कोई विधिवत लिखित एग्रीमेंट नहीं था और करीब 11 महीनों से किराया भी अदा नहीं किया गया था।

फार्म की जिम्मेदारी केवल स्टोरेज स्पेस उपलब्ध कराने तक सीमित थी, जबकि गेहूं की सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी विभाग की थी। बताया जा रहा है कि फार्म पर सुरक्षा कर्मी तो तैनात किए गए, लेकिन अनाज की नियमित निगरानी और संरक्षण के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए गए।

इसी लापरवाही के चलते बड़ी मात्रा में गेहूं खराब हो गई, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ।इस पूरे घटनाक्रम ने फूड सप्लाई विभाग की कार्यप्रणाली, निगरानी तंत्र और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अब देखना होगा कि जांच आगे किस दिशा में बढ़ती है और क्या इस मामले में अन्य अधिकारियों की भूमिका भी सामने आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *