Live Punjab Municipal election New : पंजाब में नगर निगम के मुकाबले नगर कौंसिल और पंचायत में मतदान अधिक; पटियाला-जालंधर में झड़प और पत्थरबाजी, पेट्रोल छिड़का… ऐसे हैं आंकड़े
अमृतसर में वोट डालने पहुंची नवविवाहिता की मौत तो अमलोह में पहले विधायक का पीटा फिर MLA पुत्र ने मारे डंडे, ये रहे बड़े घटनाक्रम
पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़/जालंधर/लुधियाना/अमृतसर। Punjab Municipal election Live) पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर मतदान शुरू हो गया है। जालंधर नगर निगम चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

आज शाम 4 बजे तक मतदान चलेगा। इसके बाद वोटों की गिनती होगी। जालंधर में 9 बजे तक 7.5 प्रतिशत मतदान हो चुका है।जालंधर में इस समय त्रिकोणीय मुकाबला है।

मुकाबला आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। साथ ही कुछ वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों के जीतने की भी संभावना है।
यहां हुई झड़प, पुलिस ने बाहर निकाला

जालंधर वार्ड नंबर 26 प्रताप बाग के मतदान केंद्र पर वोटिंग के दौरान एक व्यक्ति को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर बाहर निकाल दिया। अंदर खड़े कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि वह वोट डालने आए लोगों से कांग्रेस को वोट देने के लिए कह रहा था। विवाद के बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति को बाहर निकाल दिया। बताया जा रहा है कि बाहर गया व्यक्ति कांग्रेस प्रत्याशी का रिश्तेदार है। हालांकि, उसने कहा कि वह वोट डालने आया था और अपने साथी का इंतजार कर रहा था।
पटियाला में भी हिंसा
वार्ड नंबर 40 में हिंसा। बीजेपी कैंडिडेट अनुज खोसला पे पथरबाजी। बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स और पुलिस बचाव में आए।
जालंधर: दोपहर 3 बजे जिला जालंधर में अंतिम मतदान प्रतिशत 47.28%
एमसी जालंधर – 42.56%एनपी मैहतपुर – 56.16%एनपी बिल्गा। – 59.17%एनपी शाहकोट – 54.77%एमसी गोराया. – 56.80%एमसी भोगपुर – 64.70%एमसी फिल्लौर. – 48.69%
Voting Percent till 3 PM Ludhiana: MCL 38.8 %Councils 55.5%Malaud 74.4 %
Bathinda 55% Voting 3:16 PM

Vote percentage 3 pm Ajnala 69.15%
नगर पंचायत हंडिआया में 13 बजे तक 75.3% मतदान हुआ

नगर पंचायत हंडिआया में 1 बजे तक 60.8% मतदान हुआ

*Jalandhar : MC 28.2 Percentage, M council, 42.3 percentage, Nagar panchayat 40.2 percentage till 1 PM
Vote percentage Distt। At Amritsar 25%
Voter percentage 1.00 pmMajitha 39.59,%Ajnala 52.33%Voter percentage 1.00 pmBaba bakala 43.8,%Rayya53.9%
PathankotNarot jaimal singh1pm —67.5 %
बलाचौर नगर कौँसिल 1:00 pm Report -44.07

जालंधर: सुबह 11 बजे तक कुल 18.13 प्रतिशत वोट पड़े
जालंधर नगर निगम के 85 वार्ड, भोगपुर नगर परिषद के 13 वार्ड, गोराया नगर परिषद के 13 वार्ड, फिल्लौर नगर परिषद के 1 वार्ड, बिलगा नगर पंचायत के 11 वार्ड, शाहकोट नगर पंचायत के 13 वार्ड और मेहतपुर नगर पंचायत के 1 वार्ड समेत कुल 137 वार्डों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है।बिलगा नगर पंचायत के दो वार्ड (वार्ड नंबर 1 और 3) पहले ही सर्वसम्मति से तय हो चुके हैं।