BJP PunjabBreaking NewsPositive Newsइलेक्शनचंडीगढ़जालंधरपंजाबफीचर्सराजनीति समाचार

Jalandhar Politics: BJP शहरी ने संगठन महापर्व मनाया… मंडल प्रधान चुनने के लिए ये होगी प्रक्रिया; सबको मिलेगा मौका! पढ़ें

Spread the love

ऐसी होगी चुनाव प्रक्रिया, यह योग्यताएं होंगी तो बन सकते हैं भाजपा मंडल अध्यक्ष!

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। BJP Jalandhar meeting and Celebrate Organization Grand Festival) भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को जालंधर में संगठन महापर्व मनाते हुए मंडल 1 से लेकर 8, 10,11 और 14 के मंडलाध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया हेतु जिला भाजपा चुनाव अधिकारी एवं सहायक चुनाव अधिकारी की देखरेख में महत्वपूर्ण बैठक संगठन कार्यालय शीतला माता मंदिर आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता शहरी प्रधान सुशील शर्मा ने की। वहीं संगठन महापर्व के अंतर्गत सहायक अधिकारी सुभाष सूद एवं रमन पब्बी विशेष रूप से आमंत्रित किए गए। उन्होंने मंडल अध्यक्षों की आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी सांझा की।

भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए पार्टी देखती है यह योग्यताएं

योग्यता अनुसार कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष के लिए अपना आवेदन वर्तमान मंडल अध्यक्ष एवं मंडल चुनाव अधिकारी को दे सकता है। आवेदक की उम्र 45 वर्ष और सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है। उसी मंडल का स्थाई निवासी हो और पूर्व में पार्टी का कार्य सक्रियता से किया हो। आवेदन के साथ अपना आधार कार्ड, सक्रिय सदस्य स्लिप, पासपोर्ट फोटो, पार्टी डोनेशन स्लिप (100 रुपये) एवं कमल सुनेहा पत्रिका की सदस्यता रसीद साथ नथी हो।

इस दिन तक लिए जाएंगे फार्म

सभी आवेदन 29 अप्रैल 2025 दिन मंगलवार दोपहर 12 बजे तक पहुँच जाने चाहिए। जो पार्टी कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष हेतु आवेदन देना चाहते हैं वह निम्नलिखित मंडल चुनाव अधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष से सम्पर्क कर अपना आवेदन दे सकते हैं।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश कपूर,प्रदेश भाजपा स्पोर्ट्स सैल अध्यक्ष सन्नी शर्मा,ज़िला प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा,जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,अश्वनी भंडारी,दर्शन भगत और अश्वनी अटवाल,दविंदर कालिया,जिला सचिव अमित भाटिया, भगवंत प्रभाकर,जिला कैशियर हितेश स्याल,अजय भारद्वाज, डिंपी लुभाना,चंदन रखेजा आदि उपस्थित थे।

इसके साथ नियुक्त किए पार्टी के मंडल चुनाव अधिकारी मंडल 1 से दविंदर कालिया,और मंडल अध्यक्ष राजेश मल्होत्रा,मंडल 2 से अश्वनी अटवाल,मंडल अध्यक्ष कुलवंत शर्मा,मंडल 3 से हितेश स्याल, मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत विक्की,मंडल 4 से मुनीश विज,मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल,मंडल 5 से ब्रजेश शर्मा,मंडल अध्यक्ष गुरमीत सिंह,मंडल 6 से अशोक सरीन और मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार,

मंडल 7 से सन्नी शर्मा और मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपानिया,मंडल 8 से राजेश कपूर, मंडल अध्यक्ष क्षितिज ढल्ल,मंडल 10से सन्नी शर्मा,मंडल अध्यक्ष मनीष बल, मंडल 11 से भगवंत प्रभाकर,मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर,मंडल 12 से अश्वनी भंडारी, मंडल अध्यक्ष शिव दर्शन अब्बी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *