जालंधर शोकाकुल: पत्रकार हरीश शर्मा के पिता प्रवेश शर्मा का निधन, आज 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
पंजाब हॉटमेल, जालंधर (सोढल): शहर के जाने-माने पत्रकार हरीश शर्मा के पिता श्री प्रवेश शर्मा का निधन हो गया है। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से परिजनों सहित मीडिया जगत में शोक की लहर है।

श्री प्रवेश शर्मा का अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद 4 बजे किशनपुरा श्मशानघाट में किया जाएगा।
हरीश शर्मा, जो ‘रोजाना भास्कर’ नाम से अपना वेब चैनल संचालित करते हैं, के पिता के निधन पर शहर की राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और मीडिया संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है और परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
#Jalandhar #Obituary #HarishSharma #RIP #Condolences #PunjabNews #Journalist #SadNews #FinalRites #Kishanpura #Sodhals #MediaFraternity
