जालंधर में हड़कंप: सुंदर नगर से 3 नाबालिग लड़कियां लापता, दो सगी बहनें और सहेली CCTV में घर से जाती दिखीं
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। जालंधर के सुंदर नगर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही क्वार्टर में रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गईं।
लापता लड़कियों में 12 और 13 साल की दो सगी बहनें शामिल हैं, जो चौथी और पांचवीं कक्षा में पढ़ती हैं, जबकि तीसरी 16 वर्षीय उनकी सहेली बताई जा रही है।

परिजनों के मुताबिक, वे रोज़ाना की तरह सोमवार सुबह काम पर गए थे और शाम करीब साढ़े पांच बजे लौटे तो घर पर बच्चियां नहीं थीं। आसपास और रिश्तेदारों में काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
मामले की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस और एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें तीनों लड़कियां दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से बाहर जाती हुई नजर आईं।
एसीपी नॉर्थ ने बताया कि पुलिस टीम हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और नाबालिग लड़कियों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी के पास कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
#Jalandhar #SundarNagar #MissingGirls #MinorGirlsMissing #PunjabPolice #ACPNorth #Division8Police #CCTVFootage #BreakingNews #CrimeNews #SearchOperation
