Breaking NewsChandigarhCrimeEnvironmentFeaturedHealthPunjab GovernmentPunjab Policeजालंधरपंजाबराज्य समाचार

पंजाब में पराली जलाने पर पहली गिरफ्तारी की खबर! किसान पर जुर्माना और रेड एंट्री, सख्ती शुरू… डीएसपी का आया बयान, पढ़ें

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, जालंधर/चंडीगढ़। पंजाब में पराली जलाने को लेकर सरकार की सख्ती अब जमीन पर नजर आने लगी है। राज्य में पहली बार पराली जलाने पर एक किसान की गिरफ्तारी हुई है।

जालंधर देहात पुलिस ने गांव कंग खुर्द (लोहियां) निवासी किसान राज कुमार को पराली जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

कृषि विभाग ने आरोपी किसान पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया है, साथ ही उसकी जमीन पर रेड एंट्री भी कर दी गई है। यह कार्रवाई शाहकोट के क्लस्टर अधिकारी बूटा मसीह की शिकायत पर की गई।

बूटा मसीह, जो बीडीपीओ कार्यालय में सुपरिंटेंडेंट हैं, ने शिकायत दी थी कि राज कुमार ने अपनी सात कनाल 16 मरला जमीन पर पराली जलाई थी।

यह कार्रवाई राज्य में किसानों को पराली जलाने से रोकने की दिशा में एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

जालंधर देहात पुलिस के डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि थाना लोहियां में किसान राजकुमार के खिलाफ पराली जलाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

लेकिन किसान की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है,डीएसपी ने मीडिया रिपोर्ट में गिरफ्तारी की खबरों पर विराम लगाते कहा कि बिना जांच किए गिरफ्तारी की खबर चलाई गई,लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *