AdministrationAmritsarBJP PunjabBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityCourtCrimeDelhiFeaturedFoodGovernmentHealthIndiaPunjab GovernmentPunjab HotmailPunjab Policeअपराध समाचारअमृतसरजालंधरपंजाबराज्य समाचार

गगनदीप रंधावा को अंतिम विदाई: दुर्ग्याणा घाट पर होगा संस्कार, CM ने किए विभागीय फेरबदल; CBI जांच पर सियासत तेज

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, अमृतसर/चंडीगढ़। Amritsar में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। उनका अंतिम संस्कार दुर्ग्याणा मंदिर स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। पार्थिव देह घर पहुंचते ही परिजनों और दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम रस्में निभाई गईं।

सुसाइड के चौथे दिन रंधावा के शव का पोस्टमॉर्टम सिविल अस्पताल में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराया गया। करीब साढ़े चार घंटे चली प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की गई, ताकि जांच में पारदर्शिता बनी रहे।

पंजाब सरकार में फेरबदल

घटनाक्रम के बीच पंजाब सरकार ने कैबिनेट पोर्टफोलियो में बदलाव किया है। विवादों में घिरे Laljit Singh Bhullar के इस्तीफे के बाद उनका ट्रांसपोर्ट विभाग अब वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema को सौंप दिया गया है।

वहीं डॉ. रवजोत को जेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि मौजूदा सरकार अब तक नौ बार विभागों में फेरबदल कर चुकी है।

CBI जांच पर टकराव

इस मामले की जांच Central Bureau of Investigation (CBI) को सौंपने की मांग पर मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तीखी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि पहले भी कई मामलों में बड़े नेताओं पर आरोप लगे, लेकिन हर मामले में CBI जांच नहीं कराई गई। CM ने स्पष्ट किया कि मंत्री का इस्तीफा लिया जा चुका है और गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि चीफ सेक्रेटरी को जांच के आदेश दिए गए हैं और नियमों के मुताबिक कार्रवाई होगी। “हमारे लिए मंत्री और आम आदमी एक समान हैं,” उन्होंने कहा।

मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और सभी की नजरें अब जांच की दिशा और निष्कर्ष पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *