Assembly electionBreaking NewsDelhi Assembly Electionइलेक्शनचंडीगढ़देश-विदेशनई दिल्लीपंजाबफीचर्सराजनीति समाचारराज्य समाचारहरयाणा

Delhi Politics: आज दिल्ली CM की Oath Ceremony, 6 मंत्री भी लेंगे शपथ; विधायक दल की बैठक में चुनी गई नेता

Spread the love

Delhi Politics में महिलाओं का वर्चस्व… सुषमा स्वराज-शीला दीक्षित से लेकर इन दिग्गजों ने संभाली कमान, अब रेखा गुप्ता ने दर्ज कराया नाम

पंजाब हॉटमेल, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Delhi Chief Minister Oath Ceremony Today Live: Delhi Politics में CM के नाम को लेकर बना सस्पेंस विधायक दल की बैठक के बाद खत्म हो गया। रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया है।

आज दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता शपथ ग्रहण करेंगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना आज दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।

रेखा गुप्ता के बारे में जानें!

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे।

राजनीतिक सफर की बात करें तो 2007 उत्तर पीतमपुरा से पार्षद बनीं। 2007-09 एमसीडी में महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति की दो साल तक अध्यक्ष रहीं। 2009 में दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव रहीं। 2010 में भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य की जिम्मेदारी दी।

2012 में उत्तरी पीतमपुरा वॉर्ड-54 से फिर बनीं पार्षद। पढ़ाई पूरी करने के बाद रेखा गुप्ता 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई से जुड़ीं और यहां सचिव पद पर रहीं। इसके बाद 2004 से 2006 तक उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर जिम्मेदारी निभाई।

RSS ने पहली बार विधायक बनीं रेखा को दिल्ली CM की कुर्सी तक पहुंचाया, महिला मुख्यमंत्री इसलिए भी! पढ़ें

50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं CM होंगी। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और BJP से जुड़ी हैं। दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर RSS ने रेखा गुप्ता का नाम आगे बढ़ाया था और पार्टी ने उस पर मुहर लगा दी। दो बार विधायक का चुनाव हार चुकी हैं।

वो 3 वजहें हैं, जिसके चलते मुख्यमंत्री चुना गया!

पहली वजहकेजरीवाल की तरह वैश्य

रेखा भी पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की तरह वैश्य हैं। दिल्ली में वैश्य समुदाय व्यापार में होल्ड रखता है। ये हमेशा बीजेपी का कोर वोटर माना जाता है। इसी वजह से भाजपा के तीन नेताओं के नाम सीएम पद की दौड़ में थे। इनमें रेखा गुप्ता के अलावा विजेंद्र गुप्ता और जीतेन्द्र महाजन का नाम था।

दूसरी वजह- महिला वोट

दिल्ली महिला विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 48 सीटें जीतीं, कुल 45.56% वोट मिला। इसका बड़ा कारण यह भी रहा कि भाजपा ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं की घोषणा की थी।

पांच बड़ी घोषणाएं… हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक मदद। जो 8 मार्च यानी अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस से मिलना शुरू हो सकता है। दिल्ली में घरेलू मेड के कल्याण के लिए बोर्ड बनाने का ऐलान किया।

गरीब महिलाओं को सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी, होली-दीवाली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर।मातृ सुरक्षा वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को ₹21 हजार और 6 पोषण किट। महिलाओं को फ्री बस सर्विस की भी सुविधा दी है।

तीसरी वजह- महिला मुख्यमंत्री बनाना था

दिल्ली में अब तक 3 महिला सीएम शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी रही हैं। भाजपा ने रेखा को सीएम बनाकर महिलाओं को साधने की कोशिश की है। रेखा गुप्ता RSS की पसंद हैं।

सूत्रों के मुताबिक, विधायक दल की बैठक के पहले RSS ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे भाजपा ने मान लिया। PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा CM नायब सैनी जैसे भाजपा दिग्गजों ने उनके लिए प्रचार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *