CM मान का बड़ा एक्शन: कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, पढ़ें और देखें
#CMMann #BhagwantMann #LaljitBhullar #PunjabPolitics #FIRRegistered #PunjabNews #Amritsar #PunjabWarehouseCorporation #BreakingNews #PoliticalAction
पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़/अमृतसर। पंजाब की सियासत में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। दर्ज की गई FIR में मंत्री के साथ-साथ उनके पिता और निजी सहायक (PA) का नाम भी शामिल बताया जा रहा है।

यह मामला पंजाब वेयरहाउस कॉर्पोरेशन, अमृतसर के जिला प्रबंधक (DM) द्वारा कल की गई आत्महत्या से जुड़ा हुआ है। घटना के बाद राज्यभर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी, जिसके बाद सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटनाक्रम ने पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी है और विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है।
