Budget 2025: पंजाब की फिर हुई अनदेखी… भाषण में ज़िक्र तक नहीं; मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक सभी ने दी प्रतिक्रिया, पढ़ें
जालंधर भाजपा, कांग्रेस और आप नेताओं ने बजट पर रखी बात, भाजपा इकाई ने जताया आभार; बोले- 2027 में सरकार बनाएंगे
पंजाब हॉटमेल, नईदिल्ली/चंडीगढ़/जालंधर। शनिवार को लोकसभा में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया, जिसमें एक बार फिर पंजाब की अनदेखी की गई। बजट भाषण में पंजाब का जिक्र तक नहीं हुआ। बजट पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा-कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने अपने विचार रखे।
![](https://punjabhotmail.com/wp-content/uploads/2025/02/1000971139.jpg)
मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में एक बार फिर पंजाब को अनदेखा किया गया। पंजाब के किसानों, नौजवानों को केंद्र सरकार ने कुछ भी नहीं दिया है। केंद्र द्वारा न तो किसानों को फ़सल पर MSP दी गई, न ही राज्य को किसी इंडस्ट्री के लिए पैकेज दिया गया।
![](https://punjabhotmail.com/wp-content/uploads/2025/02/1000552862.jpg)
पंजाब को ऐसा कुछ नहीं दिया गया जो उसके आर्थिक और भविष्य में सुधार ला सके। यह बजट केवल चुनावी बजट है, जिसमें केवल बिहार राज्य के लिए ही घोषणा हैं। एक बार फिर बजट में केंद्र सरकार ने पंजाब और पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। पर पंजाब को हम अपने बलबूते पर पैरों पर खड़े करके रहेंगे।
आम बजट पर केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि बजट में मध्य वर्ग को बड़ी राहत दी गई है। 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई आयकर नहीं देना होगा। इसी तरह 36 जीवन रक्षक दवाओं को बेसिक कस्टम्स ड्यूटी से पूरी तरह से छूट दी गई है, जिससे आवश्यक उपचारों तक पहुंच बढ़ गई है। बीमा क्षेत्र में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) की सीमा 74% से बढ़ाकर 100% कर दी गई है, जिससे अधिक अंतरराष्ट्रीय भागीदारी और निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा।
![](https://punjabhotmail.com/wp-content/uploads/2025/02/1000971164.jpg)
कृषि उत्पादकता में वृद्धि पर विशेष फोकस किया गया। खासकर विशेष रूप से उच्च उपज वाली फसलें और कपास को प्रोत्साहन दिया गया है। भारतीय रेलवे के लिए पूंजीगत व्यय में 15-20% की महत्वपूर्ण वृद्धि, जिससे आधुनिक वंदे भारत ट्रेनों और सुरक्षा उपायों का मार्ग प्रशस्त होगा। बिहार में एक राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान की स्थापना की घोषणा की गई है, जिसका उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में नवाचार और विकास को बढ़ावा देना है।
कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्रीय बजट पर कहा, “इसमें किसी वर्ग को कुछ नहीं मिला। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश का नाम तक नहीं लिया…
![](https://punjabhotmail.com/wp-content/uploads/2025/02/1000297711.jpg)
किसानों के लिए कुछ भी नहीं। किसान धरने पर बैठे हैं, उनकी बात, MSP की बात नहीं हुई, यह देश को डूबोने वाला बजट है।”
भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री ने जालंधर के भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ की बैठक, 2027 विधानसभा चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ पंजाब में बनायेगी सरकार- श्रीनिवासलु
जालंधर। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों की अहम बैठक सर्किट हाउस में संपन्न हुई।जिसमें विशेष रूप से प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री श्रीनिवासलु,प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर,पूर्व सांसद सुशील रिंकू,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल,सरबजीत मक्कड़ और जगबीर बराड,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर और अमरजीत गोल्डी,पंजाब भाजपा मीडिया को-इंचार्ज ध्रुव वधवा,पंजाब स्पोर्ट्स सैल कन्वीनर सन्नी शर्मा,जिला भाजपा स्पोक्समैन सन्नी शर्मा उपस्थित हुए।
![](https://punjabhotmail.com/wp-content/uploads/2025/02/1000971141-1024x576.jpg)
इस अवसर पर श्रीनिवासलु जी ने सभी जालंधरवासियों को भाजपा में विश्वास जताने और 19 सीटें पर विजय परचम लहराने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को मुबारकबाद दी और कहा कि आप सभी की अटूट मेहनत और पार्टी के बढ़ते जनादार से 2027 में भाजपा पंजाब में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी।उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग भाजपा में अपना भविष्य सुरक्षित देख रहे है और आने वाले समय में पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।
इस अवसर पर नार्थ विधानसभा से पार्षद गुरदीप फौजी,रिंपी प्रभाकर,रवि कुमार,केंद्रीय विधानसभा से मनजीत कौर,मीनू ढंड,राजीव ढींगरा,वेस्ट विधानसभा से पार्षद तरविंदर सोई,चरनजीत कौर संधा,पार्षद रानी देवी के पति अजय कुमार बब्बल,मनजीत सिंह टीटू,रानी भगत,ज्योति लोच,शोभा मिनिया,कैंट विधानसभा से पार्षद प्रोफेसर कंवर सरताज, शिवम् शर्मा,पार्षद पति अश्वनी ढंड,जगजीत सिंह,भगवंत प्रभाकर,दर्शन लाल भगत,अमित सिंह संधा,कृष्ण मीनिया आदि उपस्थित थे।