AdministrationBreaking NewsBusinessCentral GovernmentChandigarhCityCrimeDelhiEnforcement department (ED)FeaturedGovernmentIndiaJalandharजालंधरदेश-विदेशपंजाबराज्य समाचार

बड़ी खबर: लुधियाना के उद्योगपति को डिजिटल अरेस्ट कर 7 करोड़ ठगे, ईडी ने पकड़ी नौसरबाज महिला, कई राज्यों में छापेमारी

Spread the love

#EDAction #JalandharED #PMLA2002 #MoneyLaunderingCase #DigitalArrestCase #SPOswal #Ludhiana #SearchOperation #RumiKalita #EDCustody #FinancialCrime #BreakingNews

पंजाब हॉटमेल, जालंधर/लुधियाना। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जालंधर आंचलिक कार्यालय ने लुधियाना के प्रख्यात उद्योगपति श्री एस. पी. ओसवाल से जुड़े डिजिटल गिरफ्तारी मामले में धन शोधन की जांच को लेकर बड़ी कार्रवाई की है।

पीएमएलए, 2002 के तहत ईडी ने 22 दिसंबर 2025 को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और असम में कुल 11 स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया।

इस व्यापक तलाशी कार्रवाई के दौरान ईडी को कई अपराध-संकेती दस्तावेज, महत्वपूर्ण डिजिटल उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिले, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

एजेंसी को उम्मीद है कि इन बरामद दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों से धन शोधन से जुड़े नेटवर्क और लेन-देन की अहम कड़ियां सामने आएंगी। इसी मामले में रूमी कलिता को 23 दिसंबर 2025 को पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया गया।

उन्हें माननीय सीजेएम कोर्ट, कामरूप (एम), गुवाहाटी में पेश किया गया, जहां अदालत ने 4 दिन के पारगमन रिमांड की अनुमति दी।

इसके बाद उन्हें जालंधर लाया गया और माननीय विशेष न्यायालय, पीएमएलए के समक्ष पेश किया गया, जिसने ईडी को 02 जनवरी 2026 तक 10 दिनों की हिरासत प्रदान की है।

ईडी की ओर से मामले में आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *