AirAirindiaAmericaBreaking NewsBusinessChandigarhFeaturedPunjab HotmailWorldदिल्लीदेश-विदेशनई दिल्लीपंजाबराज्य समाचार

Breaking News: दिल्ली से वॉशिंगटन जा रही #airindia की फ्लाइट में फिर आई तकनीकी खराबी, वियना में रोककर उड़ान रद्द

Spread the love

वियना में इमरजेंसी ठहराव के बाद सामने आई तकनीकी दिक्कत, यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों से भेजा गया आगे

पंजाब हॉटमेल, नई दिल्ली/वियना। नई दिल्ली #newdelhi से वॉशिंगटन डीसी #washingtondc जा रही एअर इंडिया #airindia की फ्लाइट संख्या AI103 को तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा। 2 जुलाई को यह विमान वियना में ईंधन भरने के लिए रुका था, जहां नियमित जांच के दौरान तकनीकी गड़बड़ी का पता चला।

तकनीकी खराबी इतनी गंभीर थी कि तुरंत ठीक करना संभव नहीं था। ऐसे में एअर इंडिया ने वियना से वॉशिंगटन तक की यात्रा रद्द करने का फैसला लिया।

सभी यात्रियों को वियना में सुरक्षित उतार कर, उन्हें अन्य वैकल्पिक उड़ानों से उनके गंतव्य तक भेजा गया।

एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए पूर्ण धनवापसी की पेशकश भी की है। इसके अलावा, इसी रूट की वॉशिंगटन डीसी से दिल्ली लौटने वाली वापसी फ्लाइट को भी रद्द कर दिया गया है।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और तकनीकी टीम विमान की समस्या को जल्द से जल्द दूर करने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *