Breaking Newsकर्नाटकगुजरातचंडीगढ़चीनतेलंगानादेश-विदेशनई दिल्लीपंजाबराज्य समाचारस्वास्थ्य समाचार

बड़ी खबर : कोरोना की तरह आए HMPV वायरस के तेजी से बढ़ रहे केस, सभी केसों में बच्चे पॉजिटिव मिले; देश के इन राज्यों के रहने वाले… पढ़ें

Spread the love

HMPV के संक्रमितों को पहचान के लिए यह लक्षण दिखाई देंगे… पढ़ें

पंजाब हॉटमेल ब्यूरो, बेंगलुरु/चेन्नई/अहमदाबाद। लगता है एक बार फिर चीन की एक्सपेरिमेंट से उपजी बड़ी बीमारी दुनिया भर में तहलका मचाने वाली है। सोशल मीडिया पर चीन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये भीड़ HMPV वायरस से संक्रमित लोगों की है।

देश में कोरोना जैसे HMPV वायरस के केस बढ़कर 8 हो गए हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र के नागपुर में 2 केस सामने आए। यहां एक 13 साल की लड़की और एक 7 साल का लड़का संक्रमित मिला है। दोनों ही बच्चों को लगातार सर्दी-बुखार था। इसके बाद प्राइवेट लैब की जांच में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि इन्हें अस्पताल में भर्ती नही करना पड़ा। इलाज के बाद उनकी स्थिति कंट्रोल में है।

दो दिन से लगातार मिल रहे मरीजों ने बढ़ाई परेशानी

इससे एक दिन पहले कर्नाटक और तमिलनाडु में 2-2, पश्चिम बंगाल और गुजरात में एक-एक केस मिलाकर वायरस के कुल 6 मामले सामने आए थे। सभी पीड़ित बच्चे हैं। देश के 4 राज्यों में संक्रमण के मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा था कि यह वायरस सामान्य है और इससे डरने की जरूरत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *