शादी की खुशियां मातम में तब्दील: तरनतारन में AAP सरपंच की निर्मम हत्या, स्टेज पर डांस करते वक्त ताबड़तोड़ फायरिंग, विपक्ष के निशाने पर सरकार!
पंजाब हॉटमेल, तरनतारन / अमृतसर। पंजाब में कानून-व्यवस्था को झकझोर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तरनतारन जिले में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच हरबिंदर सिंह की चचेरे भाई की शादी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बुधवार को सिद्धू फार्म में चल रहे विवाह समारोह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेज पर डांस कर रहे हरबिंदर सिंह पर हमलावरों ने भीड़ के बीच से निकलकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने हरबिंदर सिंह के पेट और सिर में चार गोलियां मारीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद जब उनके चचेरे भाई जर्मनजीत सिंह ने हमलावरों का पीछा किया, तो आरोपियों ने उसे भी पेट में गोली मार दी।
गंभीर रूप से घायल जर्मनजीत को इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी से शादी समारोह में भगदड़ मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।
AK-47 जैसे हथियार से हमला, इलाके में दहशत
जानकारी के अनुसार, हमले में चार आरोपी शामिल थे, जिनमें से एक के पास AK-47 जैसा अत्याधुनिक हथियार बताया जा रहा है। सरपंच हरबिंदर सिंह गांव ठट्टियां महंतां के सरपंच थे और उनके दो छोटे बेटे हैं—एक 8 साल का और दूसरा 11 साल का।
इस जघन्य हत्या से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
पुलिस जांच तेज, CCTV खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही SSP सुरिंदर लांबा सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। Punjab Police ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस का दावा है कि हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।यह वारदात एक बार फिर पंजाब में सियासी हिंसा और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
“पंजाब में कोई सुरक्षित नहीं”—तरनतारन सरपंच हत्याकांड पर सियासी तूफान, कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला
तरनतारन। तरनतारन में AAP सरपंच हरपिंदर सिंह की शादी समारोह के दौरान हुई हत्या के बाद पंजाब की राजनीति में तीखी बयानबाज़ी शुरू हो गई है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने सीधे तौर पर AAPPunjab सरकार पर निशाना साधते हुए कहा—“AAP सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं, यहां तक कि AAP के अपने नेता भी नहीं।
कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और जवाबदेही नाम की कोई चीज़ नहीं बची। अब पंजाब को खामोशी नहीं, न्याय चाहिए।”
इस बीच शिरोमणि अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार का ‘ऑपरेशन प्रहार’ ज़मीनी हकीकत में “प्रहार नहीं, प्रचार” बनकर रह गया है।
उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की टिप्पणियां भी सरकार के दावों पर सवाल खड़े करती हैं।तरनतारन सरपंच हत्याकांड ने पंजाब में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और जवाबदेही को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।
विपक्ष ने साफ कहा है कि जब जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं, तो आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?
#TarnTaranMurder #PunjabLawAndOrder #AAPGovernment #PunjabPolitics #JusticeForPunjab #AAPSarpanch #AmarinderSingh #ShiromaniAkaliDal #OperationPrahar
#TarnTaranNews #AmritsarNews #AAP #AAPSarpanch #HarbinderSingh #WeddingShooting #PoliticalMurder #PunjabCrime #PunjabPolice #BreakingNews
