Breaking NewsBusinessChandigarhCityCrimeDelhiFeaturedGovernmentIndiaJalandharPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरनई दिल्लीपंजाबराज्य समाचार

जालंधर में 5.54 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: Richi Travel के मालिक से OTS के नाम पर धोखाधड़ी, FIR दर्ज

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। जालंधर के बस स्टैंड स्थित रिची ट्रैवल्स एजेंसी के मालिक सतपाल मुल्तानी से 5.54 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

थाना-7 में दर्ज FIR के अनुसार दिल्ली निवासी मोहित गोगिया और भारत छाबड़ा ने बैंक के वन टाइम सेटलमेंट (OTS) के नाम पर मुल्तानी को झांसे में लिया।

भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने दिल्ली में एक व्यक्ति से मुलाकात करवाई, जिसने खुद को राज्यसभा सदस्य बताया, लेकिन बाद में वह नकली निकला।

शिकायतकर्ता के अनुसार पार्टनर के अमेरिका चले जाने के बाद बैंक कर्ज का दबाव था, जिसे निपटाने के लिए उन्होंने आरोपियों पर विश्वास कर रकम उनके बताए खातों में जमा कर दी।

बाद में भेजा गया ‘नो ड्यूज सर्टिफिकेट’ भी फर्जी निकला और दिए गए चेक बाउंस हो गए। करीब एक साल की जांच के बाद पुलिस ने IPC की धारा 420 और 406 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

#JalandharNews #FraudCase #RichiTravel #CheatingCase #OTSScam #PoliceAction #BusinessFraud #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *