Breaking NewsChandigarhCityCrimeGovernmentJalandharPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर वेस्ट में खौफ का माहौल: पार्किंग विवाद में चली गोलियां, हत्या के बाद दूसरी बड़ी वारदात से दहशत

Spread the love

#JalandharWest #AmanNagar #FiringIncident #ParkingDispute #CrimeWave #PunjabNews #LawAndOrder #BigBreaking #PublicSafety

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। शहर के जालंधर वेस्ट इलाके में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या के बाद अब अमन नगर में शनिवार रात गोलियां चलने की घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया।

जानकारी के अनुसार कार पार्किंग को लेकर पड़ोसियों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसके दौरान एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर फायरिंग कर दी।

गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा, जिसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद की जड़ कार पार्किंग को लेकर लंबे समय से चल रहा तनाव था।

गौरतलब है कि इससे ठीक एक दिन पहले ही जालंधर वेस्ट में एक नाबालिग युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पहले से ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ था।

लगातार हो रही हिंसक घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *