पंजाबी Singer राजवीर जवंदा का निधन: 12 दिन से वेंटिलेटर पर थे, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में तोड़ा दम
पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़। पंजाबी संगीत जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर Singer राजवीर जवंदा का बुधवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले 12 दिनों से वेंटिलेटर पर थे और उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी।

27 सितंबर को बद्दी से शिमला जाते वक्त पिंजौर के पास हुए सड़क हादसे में राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में ही उन्हें हार्ट अटैक भी आया।
इसके बाद से ही वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे।बीते कई दिनों से उनके प्रशंसक और परिजन उनकी सेहत में सुधार की उम्मीद में लगातार अरदासें कर रहे थे।
बुधवार सुबह अचानक अस्पताल में परिवार की हलचल बढ़ने और मेडिकल बुलेटिन बंद होने से फैंस की चिंता और बढ़ गई थी।
राजवीर जवंदा अपने गानों “22 ਫ਼ੁੱਲਾਂ ਵਾਲੇ”, “ਮੁੰਡਾ ਪੰਜਾਬ ਦਾ” और “ਸਿੰਘਣੀਆਂ” से युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय थे। उनके निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।