वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर: Punjab के 12 जिलों में तेज बारिश, लुधियाना-जालंधर में सुबह से खराब मौसम, तापमान में 9°C की गिरावट
बारिश से ठंड बढ़ी, इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेंगी
पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़/जालंधर। श्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से पंजाब (Punjab) में मौसम ने करवट ले ली है। सोमवार (6 अक्टूबर) को हुई बारिश के बाद 24 घंटे में तापमान में 8.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

अब राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। पंजाब में सबसे अधिक तापमान 28.1°C फरीदकोट में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आज (7 अक्टूबर) को 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, लुधियाना, रूपनगर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट शामिल हैं।
इनमें से लुधियाना और जालंधर में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रभावित जिलों में तेज बारिश के साथ 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
मुख्य बिंदु: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, तापमान 24 घंटे में 8.1°C गिरा, 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी, 40 किमी/घंटा तक चल सकती हैं तेज हवाएं।