BJP PunjabBreaking NewsPunjab Policeचंडीगढ़जालंधरदेश-विदेशनई दिल्लीपंजाबफीचर्सराजनीति समाचारराज्य समाचार

Punjab Water Politics: BJP ने रुख स्पष्ट किया, नेता बोले- हमारे पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं

Spread the love

आप सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए धरनों का पाखंड कर रही: सुशील शर्मा

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। भारतीय जनता पार्टी के जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विजय सांपला ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा, जिला महामंत्री राजेश कपूर ,मनजीत बाली मुख्य रूप से उपस्थित थे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, साथ में जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा ,जिला महामंत्री राजेश कपूर, मनजीत बाली।

इस प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विजय सांपला ने कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी) की हालिया बैठक में हरियाणा को 8500 क्यूसेक पानी देने के फैसले से पंजाब के हितों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। विजय सांपला ने कहा कि पंजाब भाजपा का स्पष्ट रुख है कि हमारे पास किसी अन्य राज्य को अतिरिक्त पानी देने के लिए एक बूंद भी नहीं है। पंजाब भाजपा इस फैसले से पूरी तरह असहमत है और इस फैसले को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

विजय सांपला ने कहा कि पंजाब भाजपा किसी भी कीमत पर पंजाब के हितों की अनदेखी नहीं होने देगी और पंजाब तथा पंजाबियों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।सांपला ने कहा की बड़े दुख की बात है कि पंजाब सरकार इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर बी.बी.एम.बी की बैठक में प्रभावी ढंग से अपना पक्ष नहीं रख सकी और मुख्यमंत्री भगवंत मान केवल बयानबाजी में व्यस्त रहे, जबकि असली लड़ाई में पंजाब पीछे रहा।

इससे आने वाले दिनों में राज्य के किसानों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है.सांपला ने इस मुद्दे पर पंजाब सरकार अब अपनी नाकामी छुपाने के लिए नाटक कर रही है और मौजूदा हालात के लिए सीधे तौर पर पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार जिम्मेदार है।

पानी के मुद्दे पर पंजाब के लोगों को गुमराह कर रही मान सरकार, भाजपा ने फूंका पुतला का

जालंधर। पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के लोगों को पानी के विषय पर गुमराह करने एवं अपनी कमजोरी को छिपाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने श्री राम चौक (कंपनी बाग) जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में पंजाब सरकार का पुतला फूंक प्रचंड रोष प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा पूरी तरह पंजाब के किसानों के साथ खड़ी है और प्रदेश का एक बूंद पानी भी किसी भी राज्य में जाने नहीं दिया जायेगा चाहे वहां सरकार किसी भी पार्टी की क्यों न हो।

इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, करमजीत कौर चौधरी, अनिल सच्चर पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सूद, रमेश शर्मा, जिला महामंत्री राजेश कपूर,अमरजीत सिंह गोल्डी ,व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे।

पंजाब सरकार का पुतला फूंकते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी,शीतल अंगूराल, कर्मजीत कौर चौधरी,व अन्य।

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी ने भी पंजाब सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की उन्होंने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी सरकार की इस झूठी राजनीति का कड़ा विरोध करेगी। शीतल अंगुराल ने भी भगवंत मान सरकार की आलोचना की उन्होंने कहा कि मान सरकार झूठी स्टंट बाजी कर लोगों को गुमराह कर रही है।

इस मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष अश्विनी भंडारी, मनीष विज ,दर्शन लाल भगत ,भरत काकड़िया, मनोज अग्रवाल,रविंदर धीर,दिनेश खन्ना, पार्षद पति अमित सिंह संधा, ऋषि बहल, कुणाल शर्मा, राजेश कुमार आरके, कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत सिंह विकी, आशीष सहगल, क्षितिज ढल, मनीष बल, भगत मनोहर लाल,सोनू हंस, किशन लाल शर्मा, दिनेश महेंद्रु, पंकज जुल्का, अजमेर सिंह बादल, शमा चौहान,शालू कुमारी, व अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *