America Returns : आज और कल अमेरिका से भारतीयों को लेकर अमृतसर Airport पर लैंड होंगे दो प्लेन आएंगे, इनमें पंजाब के इतने लोग… पढ़ें
पंजाब हॉटमेल, अमृतसर/चंडीगढ़।America Returns) डोनाल्ड ट्रम्प सरकार फिर हथकड़ियों में अवैध भारतीय प्रवासियों से भरे प्लेन अमेरिका से भारत भेज रही है। पहला प्लेन शनिवार रात सवा 10 बजे अमृतसर में लैंड करेगा।

119 अवैध प्रवासी भारतीय वाले इस प्लेन में 67 पंजाब, 33 हरियाणा, 8 गुजरात, 3 यूपी, महाराष्ट्र-राजस्थान के 2-2 और हिमाचल-जम्मू-कश्मीर कश्मीर का 1-1 व्यक्ति होगा। रविवार को भी एक अन्य प्लेन सवा 10 बजे उतरेगा। इसमें पंजाब के 31 लोग होंगे।

बता दें कि पहला प्लेन 5 फरवरी को आया था। इसमें 104 भारतीयों को बेड़ियों में डिपोर्ट किया गया था। इसमें हरियाणा और गुजरात से सबसे अधिक 33-33 लोग थे। पंजाब के इसमें 30 लोग शामिल थे।
15 फरवरी को दूसरी पत्लाइट में किस जिले के कितने लोग
अमृतसर 6, फरीदकोट 1,फतेहगढ़ साहिब 1, फिरोजपुर 4, गुरदासपुर 11, होशियारपुर 10, जालंधर 5, कपूरथला 10, लुधियाना 1, मोगा 1, मोहाली 3, पटियाला 7, रोपड़ 1, संगरूर 3 और तरन तारन 3 शामिल हैं जिनकी कुल संख्या 67 है।
16 फरवरी को तीसरी फ्लाइट में किस जिले के कितने लोग
अमृतसर 4, फिरोजपुर 3, गुरदासपुर 6, होशियारपुर 2, जालंधर 4, कपूरथला 3, लुधियाना 2, मानसा 2, मोहाली 1, पटियाला 2, नवांशहर 1, संगरूर 1 सहित कुल 31 लोग शामिल हैं।