बड़ी खबर: Loan होंगे सस्ते तो मौजूदा EMI होगी कम… RBI ने रेपो रेट में 0.25% कटौती की
5 साल बाद ब्याज दरें घटीं, आम आदमी को सबसे ज्यादा फायदा; मंहगाई ने बिगाड़ रखा है घर का बजट
पंजाब हॉटमेल, मुंबई/पंजाब। आम आदमी के घर खर्च पर पड़ रही मंहगाई की मार पर RBI ने मरहम लगाने का काम किया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी, RBI ने ब्याज दरों को 6.5% से घटाकर 6.25% कर दिया है। अब आपके सभी लोन सस्ते हो सकते हैं और EMI भी घटेगी।

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने सुबह 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) में लिए फैसलों की जानकारी दी।5 साल बाद रेपो रेट घटाRBI ने मई 2020 में आखिरी बार रेपो रेट में 0.40% की कटौती की थी और इसे 4% कर दिया था।
हालांकि, मई 2022 में रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू किया, जो कि मई 2023 में जाकर रुका। इस दौरान रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 2.50% की बढ़ोतरी की और इसे 6.5% तक पहुंचा दिया था। इस तरह से 5 साल बाद रेपो रेट घटाया गया है।
रेपो रेट 0.25% घटने से EMI और लोन पर क्या फर्क पड़ेगा?

लोन अमाउंट अवधि ब्याज दर EMI कुल ब्याज कुल रकम जो चुकानी होगी20 लाख 20 9% 17,995 23,18,685 43,18,68520 लाख 20 8.75% 17,674 22,41,811 42,41,811लोन अमाउंट अवधि ब्याज दर EMI कुल ब्याज कुल रकम जो चुकानी होगी30 लाख 20 9% 26,992 34,78,027 64,78,02730 लाख 20 8.75% 26,511 33,62,717 63,62,717
क्या पहले से चल रहे लोन पर EMI भी घटेगी?
लोन की ब्याज दरें 2 तरह से होती हैं फिक्स्ड और फ्लोटर।फिक्स्ड में आपके लोन पर ब्याज दर शुरू से आखिर तक एक जैसी रहती है। इस पर रेपो रेट में बदलाव का कोई फर्क नहीं पड़ता।फ्लोटर में रेपो रेट में बदलाव का आपके लोन की ब्याज दर पर भी फर्क पड़ता है। ऐसे में अगर आपने फ्लोटर ब्याज दर पर लोन लिया है तो EMI भी घट जाएगी।