Breaking Newsइलेक्शनचंडीगढ़नगर निगम/परिषद चुनावपंजाबराजनीति समाचारराज्य समाचारलुधियानाहरियाणा विधानसभा चुनाव र

Punjab Politics : लुधियाना की पहली महिला मेयर बनीं प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर, इन पदों पर इन्हें मिली जिम्मेदारी

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, लुधियाना। नगर निगम के वार्ड नंबर 13 से आम आदमी पार्टी की पार्षद प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर लुधियाना की पहली महिला मेयर बनी हैं। इसके अलावा सीनियर डिप्टी मेयर के पद पर वार्ड नंबर 90 से पार्षद राकेश पराशर एवं डिप्टी मेयर के पद के लिए वार्ड नंबर चालीस से पार्षद प्रिंस जौहर को चुना गया है। गुरु नानक देव भवन में चल रहे कार्यक्रम में शहर के सभी 95 पार्षद शपथ ग्रहण कर रहे हैं।

प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर ने चुनाव से पहले छोड़ी थी नौकरी

प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर निजी स्कूल में प्रिंसिपल की जिम्मेदारी संभाल रही थी। इसके अलावा वह आम आदमी पार्टी के साथ वर्ष 2018 से जुड़ी हुई हैं। तब से लेकर अब तक वे आप के बैनर तले राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रही हैं और पार्टी का काम कर रही हैं। निगम चुनाव के दौरान उन्होंने प्रिंसिपल का पद छोड़ दिया और चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाई। वे वार्ड नंबर 13 से आम आदमी पार्टी की पार्षद बनी। उनके पति रवि आनंद का खुद का कारोबार है।

सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर छठी बार नगर निगम के पार्षद बने हैं। वर्ष 1997 में वे पहली बार कांग्रेस से जीत दर्ज करके निगम में पार्षद बने थे। उसके बाद से लगातार वे जीत दर्ज कर रहे हैं। उनके छोटे भाई अशोक पराशर पप्पी हलका सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। राकेश पराशर पहले भारतीय जीवन बीमा निगम में एजेंट थे, लेकिन उन्होंने यह काम बंद कर दिया और अब प्रापर्टी का काम करते हैं। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। वे वार्ड नंबर नब्बे से इस बार निगम चुनाव लड़े थे और विजयी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *