Punjab News : पंचतत्व में विलीन हुए सुरजीत पातर, CM मान और संत सींचेवाल ने दिया कंधा… अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा पंजाब
CM मान बोले- सरकार पातर अवार्ड शुरु करेगी, पद्मश्री कवि पंजाब की धरोहर की हिस्सा जिन्हें संजोकर रखने की जरूरत
पंजाब हॉटमेल, पंजाब/जालंधर/लुधियाना। बीते दिनों स्वर्गवास हुए प्रसिद्ध कवि पद्मश्री सुरजीत पातर का लुधियाना में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें CM पंजाब भगवंत और राज्यसभा सासंद संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने उन्हें कंधा देकर अंतिम विदाई दी।
पद्मश्री कवि पातर के अंतिम दर्शन के लिए साहित्य जगत की कई हस्तियों के साथ पूरा पंजाब उमड़ पड़ा।
सुरजीत पातर लुधियाना के मॉडल टाउन शमशान घाट में मुखाग्नि दी गई और वह पंचतत्व में विलीन हो गए।
सीएम मान ने कहा कि सरकार पातर अवार्ड शुरु करेगी क्योंकि ऐसी शख्शियतें कम जन्म लेती हैं औऱ ये पंजाब को धरोधर देकर गए हैं उसे संभाल कर रखना हमारी जिम्मेदारी है।