AdministrationAmritsarBreaking NewsChandigarhCityEducationFeaturedGovernmentIndiaJalandharMohaliPositive NewsPunjab GovernmentPunjab HotmailSchoolअमृतसरजालंधरपंजाबपटियालाबठिंडाराज्य समाचारलुधियानासाहिबजादा अजीत सिंह नगरहोशियारपुर

पंजाब में 2 नवंबर से बदलेगा स्कूलों का समय, सुबह 9 बजे खुलेंगे स्कूल; जानें छुट्टी का नया शेड्यूल

Spread the love

सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होंगे नए आदेश; प्राइमरी की छुट्टी दोपहर 3 बजे और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक 3:20 बजे होगी

पंजाब हॉटमेल ब्यूरो, मोहाली/जालंधर। पंजाब में सर्दियों के मौसम को देखते हुए 2 नवंबर से स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा। शिक्षा विभाग के नए शेड्यूल के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे।

प्राइमरी स्कूलों में दोपहर 3 बजे और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूलों में दोपहर 3:20 बजे छुट्टी होगी। यह व्यवस्था 28 फरवरी तक लागू रहेगी। राज्य के 19 हजार से अधिक स्कूल इस बदलाव के दायरे में आएंगे।

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय भी बदला

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में छठी कक्षा से ऊपर के विद्यार्थियों की मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 8 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक चलेगी। स्टाफ का समय सुबह 7:50 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक रहेगा।

वहीं, पहली से पांचवीं कक्षा की इवनिंग शिफ्ट दोपहर 12:45 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस शिफ्ट के स्टाफ का समय सुबह 10:50 बजे से शाम 5:10 बजे तक निर्धारित किया गया है।

मौसम के अनुसार साल में तीन बार बदलता है समय

पंजाब में मौसम के अनुसार शैक्षणिक सत्र के दौरान स्कूलों के समय में बदलाव किया जाता है। 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलते हैं।

1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक, जबकि मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक रहता है। नए शेड्यूल के अनुसार, 1 मार्च से समय में फिर बदलाव किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *