पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव: परगट सिंह बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष, वड़िंग के कार्यकाल की सराहना की!
Punjab Hotmail Bureau, चंडीगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री परगट सिंह को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के कार्यकाल और योगदान की सराहना की है।

इसके साथ ही पंजाब में वर्किंग प्रेसिडेंट्स तथा विभिन्न चुनाव संबंधी समितियों के चेयरपर्सन और को-चेयरपर्सन पहले की तरह अपने पदों पर कार्य करते रहेंगे।

यह बदलाव पंजाब कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण नियुक्ति के तौर पर देखा जा रहा है।
