जालंधर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन, आज शाम को निकलेगी कलश यात्रा; तैयारियां पूरी!
3 से 9 अक्टूबर तक साईं दास स्कूल ग्राउंड में सजेगा आध्यात्मिक दरबार, आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज करेंगे कथा प्रवचन
कथा आयोजन का निमंत्रण पंजाब पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, आप सेंट्रल के इंचार्ज नितिन कोहली, पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हेनरी, जालंधर कांग्रेस शहरी प्रधान राजिंदर बेरी और अन्य को दिया
Punjab Hotmail Bureau, जालंधर। श्री बांके बिहारी भागवत प्रचार समिति (रजि.) जालंधर के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में होने वाले इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

आयोजन की शुरुआत 2 अक्टूबर को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। कलश यात्रा महालक्ष्मी मंदिर, जेल रोड से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी, जहां इसका विश्राम होगा।
3 से 9 अक्टूबर तक प्रतिदिन होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक प्रतिदिन सायं 5:30 बजे से पटेल चौक स्थित साईं दास स्कूल ग्राउंड में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन में विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक एवं प्रसिद्ध संत आचार्य श्री गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज कथा व्यास के रूप में श्रद्धालुओं को अपनी मधुर एवं ओजस्वी वाणी से श्रीमद्भागवत महापुराण का आध्यात्मिक संदेश प्रदान करेंगे।

कथा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म, आध्यात्मिकता और जीवन मूल्यों से जुड़े प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, नितिन कोहली, अवतार हेनरी और राजिंदर बेरी को दिया कथा का निमंत्रण
श्री बांके बिहारी भागवत प्रचार समिति (रजि.) के पदाधिकारियों भूपेंद्र सिंह (बिल्ला), संदीप मलिक, रिंकू मल्होत्रा, देवेंद्र अरोड़ा, राजेश बिगामल, सुमित गोयल, सोनू चोपड़ा, राहुल शर्मा और अरुण मल्होत्रा ने कथा आयोजन का निमंत्रण पंजाब पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, आप सेंट्रल के इंचार्ज नितिन कोहली, पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हेनरी, जालंधर कांग्रेस शहरी प्रधान राजिंदर बेरी और अन्य को दिया।






समिति के सदस्यों ने दोनों से आग्रह किया कि वे कथा आयोजन में उपस्थित होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस पावन धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाएं।
शहरवासियों से परिवार सहित पहुंचने की अपील
श्री बांके बिहारी भागवत प्रचार समिति (रजि.), जालंधर ने समस्त शहरवासियों, धर्मप्रेमी परिवारों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित कथा स्थल पर पहुंचें और श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर इस पावन आयोजन का आध्यात्मिक लाभ उठाएं।
- कार्यक्रम एक नजर में-
- कलश यात्रा: 2 अक्टूबर।
- – स्थान: महालक्ष्मी मंदिर, जेल रोड से कथा स्थल तक।
- – श्रीमद्भागवत कथा: 3 से 9 अक्टूबर।
- – समय: प्रतिदिन शाम 5:30 बजे।
- – स्थान: साईं दास स्कूल ग्राउंड, पटेल चौक, जालंधर।
- – कथा व्यास: आचार्य श्री गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज।
