AdministrationAmritsarBreaking NewsChandigarhCityCrimePunjab HotmailPunjab Policeअपराध समाचारअमृतसरपंजाबराज्य समाचार

धधकते वाहनों में फंसा 25 वर्षीय युवक, जिंदा जलकर मौत: स्कॉर्पियो की टिप्पर से टक्कर के बाद लगी भीषण आग

Spread the love

Punjab Hotmail Bureau, अमृतसर। अमृतसर-तरनतारन बाईपास पर मानांवाला के पास गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो और लुक से भरे टिप्पर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई।

हादसे में स्कॉर्पियो में फंसे 25 वर्षीय युवक गुरिंदर सिंह की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

गोइंदवाल साहिब, जिला तरनतारन निवासी गुरिंदर सिंह घरों में PVC फिटिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह सामान खरीदने के लिए स्कॉर्पियो से अमृतसर जा रहा था।

मानांवाला के पास उसकी स्कॉर्पियो आगे चल रहे टिप्पर से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग फैल गई और गुरिंदर स्कॉर्पियो में फंस गया। आग इतनी तेज थी कि उसे बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका।

करीब एक घंटे तक दमकल का इंतजार, स्थानीय लोगों में रोष

आग लगने के बाद राहगीरों, ढाबा संचालकों और पुलिसकर्मियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। मोटरों, पानी की पाइपों और कीटनाशक स्प्रे वाली टंकियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

स्थानीय लोगों के अनुसार करीब 45 मिनट से एक घंटे तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस के मुताबिक अमृतसर की दमकल गाड़ी खराब होने के कारण तरनतारन से दमकल वाहन बुलाना पड़ा।

पुलिस अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि युवक का शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने फरार टिप्पर चालक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *