AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeIndiaJalandharPunjab GovernmentPunjab HotmailPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरदेश-विदेशपंजाबराज्य समाचार

बेखौफ यूट्यूबर! पूछताछ के लिए रोक कर आईडी मांगी थी, विदेशी पिस्टल से फायरिंग का आरोप! पुलिस ने गिरफ्तार किया

Spread the love

जंडियाला मोड़ पर पुलिस नाके के दौरान हुई घटना, पुलिस टीम की तत्परता से एसआई नरिंदर सिंह बाल-बाल बचे

Punjab Hotmail Bureau, जालंधर। जंडियाला मोड़ पर शुक्रवार आधी रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार यूट्यूबर मनप्रीत सिंह उर्फ मनी शॉकर ने आईडी मांगे जाने के दौरान कथित तौर पर ऑस्ट्रिया मेड Glock-19 पिस्टल निकालकर फायरिंग की।

पुलिस टीम की तत्परता से एसआई नरिंदर सिंह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मौके से मनी शॉकर और उसके ड्राइवर दिलप्रीत सिंह को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है।

ऑस्ट्रिया मेड Glock-19 बरामद, 3 गोलियां लोड

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से Glock-19 पिस्टल, 2 मैगजीन, 3 जिंदा कारतूस और मौके से 2 खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि फायरिंग के दौरान गोलियां सामने स्थित ढाबे की दीवार में लगीं।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में इरादा-ए-कत्ल और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है।

आईडी मांगने पर निकाली पिस्टल, पुलिसकर्मी ने बाजू झटककर बचाया

बताया जा रहा है कि जंडियाला चौकी प्रभारी नरिंदर सिंह अपनी टीम के साथ नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान फगवाड़ा की तरफ से आई काले रंग की स्कॉर्पियो को रोका गया।

पुलिस द्वारा ड्राइवर से दस्तावेज मांगने के बाद गाड़ी में बैठे मनी शॉकर से भी आईडी मांगी गई। पुलिस के अनुसार, उसने आईडी निकालने के बहाने पिस्टल निकाल ली। पुलिसकर्मी ने समय रहते उसकी बाजू झटक दी, जिसके बाद चली गोलियां निशाना चूककर दीवार में जा लगीं।

चार मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोपी द्वारा हथियार को कथित तौर पर अवैध रूप से खरीदने की बात सामने आने की जानकारी दी गई है।

पुलिस अब पिस्टल कहां से खरीदी गई और आरोपी के अन्य संभावित संपर्कों की जांच कर रही है। उसके चार मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।

गैंगस्टरों से संपर्क और राजनीतिक पहुंच के दावों की भी जांच

पुलिस सूत्रों के हवाले से आरोपी के कथित तौर पर कुछ आपराधिक तत्वों से संपर्क और राजनीतिक लोगों से जान-पहचान के दावों की जांच किए जाने की बात सामने आई है।

हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से अभी नहीं की गई है। पुलिस पूरे मामले में हथियार के स्रोत, संभावित आपराधिक नेटवर्क और फरार/अन्य संदिग्ध संपर्कों को लेकर जांच आगे बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *