AdministrationBreaking NewsChandigarhCityElectionsFeaturedGovernmentIndiaJalandharPoliticsPunjab Governmentजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर नॉर्थ इंचार्ज मेयर वनीत धीर ने खोला नया कार्यालय, समय बांटा… कैसे निगम और नॉर्थ हलके के लोगों के कामों में बिठाएंगे सामंजस्य; पढ़ें और देखें 

Spread the love

क्षेत्रवासियों से सीधा संपर्क होगा मजबूत, समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता

मनमोहन सिंह, Punjab Hotmail Bureau (जालंधर)। हलका जालंधर नॉर्थ के लोगों से सीधा संपर्क और मजबूत करने, उनकी समस्याएं सुनने तथा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से इंडस्ट्रियल एरिया, बाबा सोडल जी मंदिर के नजदीक नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

कार्यालय का उद्घाटन नगर निगम जालंधर के मेयर एवं हलका इंचार्ज जालंधर नॉर्थ श्री वनीत धीर ने किया। इस अवसर पर वनीत धीर अपने पूरे परिवार सहित मौजूद रहे।

लोगों की समस्याओं और सुझावों के लिए बनेगा सीधा संपर्क केंद्र

श्री वनीत धीर ने कहा कि यह कार्यालय हलका निवासियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा उनकी समस्याओं, सुझावों और जरूरतों को सीधे सुनने के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करवाने को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जालंधर नॉर्थ के विकास, तरक्की और खुशहाली के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

क्षेत्र में सड़कों, सफाई, सीवरेज, पेयजल, स्ट्रीट लाइटों तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

“जालंधर नॉर्थ के विकास में कोई कमी नहीं रहने देंगे”

श्री वनीत धीर ने क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जालंधर नॉर्थ के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नए कार्यालय के माध्यम से क्षेत्रवासियों के साथ लगातार संपर्क बना रहेगा और लोगों की जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से लोकहित और पंजाब के विकास को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, बुनियादी ढांचे तथा अन्य क्षेत्रों में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसी जन-केंद्रित सोच को जालंधर नॉर्थ में भी आगे बढ़ाया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे

नए कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान पार्षदों, वार्ड प्रधानों, ब्लॉक प्रधानों, चेयरमैनों, महिला विंग, युवा विंग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के गणमान्य और प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।

समारोह में श्री अमृत पाल जिला प्रधान, सरदार रमणीक सिंह रंधावा चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट, विजय भाटिया हलका संगठन इंचार्ज, श्री चंदन ग्रेवाल चेयरमैन पंजाब, काकू अहलूवालिया चेयरमैन पंजाब, जिमी कालिया वाइस चेयरमैन, विजय शर्मा पंजाब प्रभारी सनातन सेवा समिति, जगदीश राज पूर्व मेयर, आत्म प्रकाश बबलू, अश्वनी अग्रवाल चेयरमैन, गगन बाली, गुलशन शर्मा, राजेश विज, मैडम मनदीप नोटा, इंद्रजीत सिंह, कुलदीप लुबाना, जागर सिंह, शुभम, भारत भूषण, जतिंदर जीरा, अविनाश माणक, रोनी, ओम प्रकाश, शिवम वाही, हितेश ग्रेवाल, बालकृष्ण बाली, बब्बू अलवान, कीकी राणा, मोंटी ठाकुर, बी.डी. शर्मा, दीपक शारदा, चरणजीत बधण, दीपक संधू, डॉ. गुरचरण, देस राज जस्सल, सिमर मलिक, निर्मल निम्मा, हरविंदर कौर, सुदेश विज, मुकेश सेठी, सौरव सेठ, राज कुमार शर्मा, डी.सी. गुप्ता, अजय कौल, सुरजीत सिंह अमृत गन हाउस, जतिन गुलाटी, अमित लूथरा, राज के. राजू, गगनदीप, अंशुल अरोड़ा, एम.पी. सिंह, हरजिंदर सिंह लाडा, पप्पी स्वीट, निर्भय सिंह कंग, सतनामिया, महेंद्र प्रभाकर, सूबेदार यादव और मनीष फैन भगत सिंह उपस्थित रहे।इन प्रमुख लोगों ने भी समारोह में की शिरकतइसी तरह लख्खा सिंह, पंकज चौधरी, सुनील भल्ला, गुरदीप दीप, जॉय मलिक, शोभा भगत, प्रमोद कुमार सोशल मीडिया, बब्बू अलवान, जोगी जी, अकबर अली, भारत भूषण, विक्की कालिया, भूषण कोहली, शंगारी साहिब, एम.सी. तथा अन्य अनेक गणमान्य नेता भी समारोह में मौजूद रहे।

इस अवसर पर महिला विंग, युवा विंग, ब्लॉक प्रधानों, चेयरमैनों, अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य और प्रतिष्ठित नागरिकों ने भी शिरकत की।

प्रेस एवं मीडिया से जुड़े प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

वनीत धीर ने सभी का जताया आभार

समारोह में पहुंचकर नए कार्यालय की शुरुआत पर बधाई और प्रोत्साहन देने वाली सभी हस्तियों का श्री वनीत धीर ने आभार व्यक्त किया।

उन्होंने पार्षदों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक नेताओं, उद्यमियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के गणमान्य एवं प्रतिष्ठित नागरिकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जालंधर नॉर्थ के विकास और लोगों की खुशहाली के लिए सभी के सहयोग से लगातार कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *