AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCourtFeaturedIndiaJalandharPoliticsPositive Newsजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान व सेक्रेटरी को श्री राम सेना ने दी बधाई

Spread the love

पंजाब हॉटमेल ब्यूरो, जालंधर। श्री राम सेना संगठन (रजि.) की ओर से जिला बार एसोसिएशन (डी.बी.ए.) जालंधर के नवनियुक्त प्रधान एडवोकेट रतन दुआ एवं नवनियुक्त सेक्रेटरी एडवोकेट अमरिंदर सिंह थिंद को पदभार संभालने पर बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन एडवोकेट मुनीश सहगल एवं उप चेयरमैन गुरप्रीत वधावन (रॉकी) ने डी.बी.ए. के नवनियुक्त प्रधान रतन दुआ का मुंह मीठा करवाते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

वहीं संगठन के जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट सचिन शारदा ने नवनियुक्त सेक्रेटरी एडवोकेट अमरिंदर सिंह थिंद का मुंह मीठा करवाकर उन्हें भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस दौरान श्री राम सेना संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य अरविंद अग्रवाल, उप प्रधान दीपक कुमार, उप प्रधान हिमांशु मेहता, एडवोकेट अशोक सोनिक, सेक्रेटरी अमित पटेल, एडवोकेट सेक्रेटरी ऋषभ भाटिया, चीफ एडवाइजर सोनू पांडेय, एडवाइजर बलवंत सिंह, एडवोकेट शुभम शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

सभी ने डी.बी.ए. के नवनियुक्त प्रधान एवं सेक्रेटरी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर एडवोकेट रतन दुआ एवं एडवोकेट अमरिंदर सिंह थिंद ने श्री राम सेना संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सम्मान एवं शुभकामनाओं के लिए वे संगठन के सभी सदस्यों के आभारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *