AdministrationBreaking NewsChandigarhCityElectionsFeaturedGovernmentJalandharMunicipal corporation JalandharPoliticsPositive NewsPunjab Governmentजालंधरडेवलपमेंटपंजाबराज्य समाचार

जालंधर नॉर्थ में AAP का नया दफ्तर 17 सितंबर को खुलेगा: इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह 9:30 बजे उद्घाटन, मेयर धीर ने किया लोगों को आमंत्रित

Spread the love

जनसमस्याओं के लिए खुलेगा नया कार्यालय, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर सड़क, पानी और बिजली के मुद्दों पर रहेगा फोकस

Punjab Hotmail Bureau, जालंधर (मनमोहन सिंह)। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से 17 सितंबर को इंडस्ट्रियल एरिया में बाबा सोढल मंदिर के नजदीक नया कार्यालय शुरू किया जा रहा है।

कार्यालय का उद्घाटन सुबह 9:30 बजे होगा। वनीत धीर को जुलाई में AAP ने जालंधर नॉर्थ का हलका इंचार्ज नियुक्त किया था।

नए कार्यालय को लेकर वनीत धीर की ओर से कहा गया है कि इसका उद्देश्य नॉर्थ हलके के लोगों को अपनी समस्याएं, सुझाव और स्थानीय मुद्दे सीधे रखने के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है।

संबंधित विभागों के साथ तालमेल कर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई पर भी जोर दिया जाएगा।

विकास कार्य और जनसंपर्क पर रहेगा जोर

पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, नए कार्यालय के जरिए हलके में जनसंपर्क को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क और बुनियादी ढांचे से जुड़े मुद्दों पर काम करने पर ध्यान दिया जाएगा।

हाल के दिनों में नॉर्थ हलके में सड़क परियोजनाओं से जुड़े विकास कार्य भी शुरू किए गए हैं।व नीत धीर ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों को कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

उनके अनुसार, कार्यालय के जरिए लोगों को अपनी समस्याओं के लिए अलग-अलग जगह भटकने के बजाय एक स्थान पर अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।

📍 कार्यक्रम की जानकारी

तारीख: 17 सितंबर 2026समय: सुबह 9:30 बजेस्थान: इंडस्ट्रियल एरिया, बाबा सोढल मंदिर के नजदीक, जालंधर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *