AdministrationBreaking NewsChandigarhCityDelhiEnvironmentGovernmentJalandharPoliticsजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर में विकास परियोजनाओं के स्थलों पर जगमगाएंगे ‘आशीर्वाद के दीये’, कैंट स्टेशन समेत 3 जगह होंगे कार्यक्रम

Spread the love

मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का आयोजन, मनोरंजन कालिया, राकेश राठौर, कृष्ण देव भंडारी, दिनेश ढल्ल, शीतल अंगुराल और सुशील कुमार रिंकू समेत वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

Punjab Hotmail Bureau, जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को समर्पित ‘आशीर्वाद का दिया’ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी की ओर से 17 सितंबर को शहर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में होने वाले इन कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता विकास परियोजनाओं के स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित करेंगे।

भाजपा के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत दीप जलाने का आह्वान किया गया है।

नॉर्थ विधानसभा: बर्ल्टन पार्क में कार्यक्रम

नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में बर्ल्टन पार्क स्थित स्मार्ट सिटी के तहत विकसित हो रहे स्पोर्ट्स हब और सरफेस वाटर प्रोजेक्ट स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यहां पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश ढल्ल, रमन पब्बी, रवि मोहिंद्रू, नवल कंबोज, पार्षद रवि कुमार रिंपी, प्रभाकर, गुरदीप सिंह फौजी और अमित ढल्ल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

सेंट्रल विधानसभा: कैंट रेलवे स्टेशन पर जलेंगे दीये

सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में अमृत भारत योजना के तहत विकसित जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह, पुनीत शुक्ला, तेजिंदर सिंह बिट्टू, राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सूद, राजेश कपूर, मीनू डंड, जगजीत सिंह और चंदन रखेजा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

वेस्ट विधानसभा: बाबू जगजीवन राम चौक पर आयोजन

वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में बाबू जगजीवन राम चौक स्थित स्मार्ट सिटी रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट स्थल पर कार्यक्रम होगा।

इसमें प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू, मनजीत सिंह टीटू, अजय बब्बल, रानी भगत, ज्योति, शोभा मेनिया, चरणजीत कौर संधा, तरविंदर सोई और रमेश शर्मा सहित क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दिया’ अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

पार्टी के अनुसार, इन कार्यक्रमों के जरिए विकास परियोजनाओं को रेखांकित किया जाएगा और प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश कपूर, जिला मीडिया प्रभारी अमित भाटिया, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर भारद्वाज, शाम शर्मा, बलजीत प्रिंस, संजीव शर्मा, अनुज शारदा और साहिल शर्मा ने भी कार्यक्रमों को लेकर जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *