दुखद: भगत परिवार को एक ही दिन में दूसरा बड़ा सदमा, पूर्व कैबिनेट मंत्री चुनी लाल भगत के बाद अब दामाद मोहनलाल भगत का निधन
Punjab Hotmail Bureau, जालंधर। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री चूनीलाल भगत के निधन के बाद भगत परिवार को आज एक और गहरा सदमा लगा है। उनके दामाद मोहनलाल भगत का भी आज निधन हो गया। एक ही दिन में परिवार में दो मौतों की खबर से परिजनों, रिश्तेदारों और करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, मोहनलाल भगत को कुछ दिन पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। ब्रेन हेमरेज के बाद वह कोमा में चले गए थे और आज उन्होंने दम तोड़ दिया।
मोहनलाल भगत जालंधर के दिलबाग नगर के रहने वाले थे और सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और परिचितों में मातम छा गया।
एक ओर परिवार आज ही पूर्व कैबिनेट मंत्री चूनीलाल भगत के निधन के गम में डूबा था, वहीं कुछ समय बाद दामाद मोहनलाल भगत के निधन की खबर ने दुख को और गहरा कर दिया। भगत परिवार पर एक ही दिन में दो अपनों को खोने का पहाड़ टूट पड़ा है।
