AdministrationBreaking NewsChandigarhCityJalandharMunicipal corporationMunicipal corporation JalandharPunjab Governmentजालंधरपंजाबराज्य समाचार

मॉडल हाउस में रिहायशी मकान तोड़कर शोरूम बनाने का आरोप

Spread the love

निगम के नोटिस के बावजूद दोबारा शुरू हुआ निर्माण, नक्शा और CLU को लेकर भी उठे सवाल

Punjab Hotmail Bureau, जालंधर। मॉडल हाउस इलाके में रिहायशी मकान को कथित तौर पर तोड़कर शोरूम में तब्दील किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह निर्माण नगर निगम के अधिकारियों और कुछ नेताओं की कथित मिलीभगत से दोबारा शुरू किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुरानी आटा चक्की के सामने स्थित एक घरेलू मकान को तोड़कर पहले छोटी दुकान और अब शोरूम के रूप में विकसित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की ओर से पहले इस निर्माण को रोकने के लिए नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद काम रुक गया था। आरोप है कि अब दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

नक्शा पास और CLU को लेकर सवालस्थानीय लोगों का आरोप है कि उक्त इमारत का न तो नक्शा पास करवाया गया है और न ही CLU (चेंज ऑफ लैंड यूज) लिया गया है। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

इलाके में हरे रंग की चादर लगाकर निर्माण कार्य किए जाने के बीच कथित तौर पर अवैध निर्माण की चर्चा भी जोर पकड़ रही है। लोगों का कहना है कि उनकी ओर से कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुक रहा।

उच्चाधिकारियों तक पहुंची शिकायत

मामले को लेकर अब शिकायत नगर निगम के उच्चाधिकारियों तक पहुंच गई है। अधिकारियों की ओर से शिकायत पर जांच कर कुछ दिनों में कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि निर्माण स्थल की मौके पर जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि भवन का नक्शा स्वीकृत है या नहीं, CLU की अनुमति ली गई है या नहीं और यदि निर्माण नियमों के विपरीत पाया जाता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *