अमृतसर में मुस्लिम संगठन पंजाब की जिला इकाई गठितमानिक अली जिला प्रधान और खुर्शीद अहमद महासचिव नियुक्त
Punjab Hotmail Bureau : अमृतसर। मुस्लिम संगठन पंजाब की महत्वपूर्ण बैठक ग्लोआरी गेट स्थित बाजार लोहारां में बबलू मंडल के निवास पर प्रो. जुनैद खान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के प्रधान एडवोकेट नईम खान और महासचिव मजहर आलम मजाहिरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मुस्लिम समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के प्रधान एडवोकेट नईम खान ने कहा कि मुस्लिम संगठन पंजाब की ओर से नए सिरे से प्रदेश के प्रत्येक जिले में अलग-अलग इकाइयों का गठन किया जा रहा है, ताकि लोगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जा सकें।
मानिक अली को जिला प्रधान, खुर्शीद अहमद को महासचिव की जिम्मेदारी
संगठन के महासचिव मजहर आलम मजाहिरी ने जिला पदाधिकारियों के नामों के प्रस्ताव बैठक में रखे। इसके बाद एडवोकेट नईम खान और समाजसेवी प्रो. जुनैद खान ने मानिक अली को मुस्लिम संगठन पंजाब की अमृतसर जिला इकाई का प्रधान तथा खुर्शीद अहमद को महासचिव नियुक्त करने की घोषणा की।
उपस्थित सदस्यों ने तालियों के साथ दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। एडवोकेट नईम खान ने कहा कि मुस्लिम संगठन लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने का काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के प्रत्येक जिले में नई टीमों का गठन किया जा रहा है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि संगठन एक मजबूत सामाजिक मंच के रूप में जनता की समस्याओं के समाधान में प्रभावी भूमिका निभा रहा है और भविष्य में भी निभाता रहेगा।
“कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसेवा से संगठन मजबूत होता है”
महासचिव मजहर आलम मजाहिरी ने कहा कि किसी भी सामाजिक संगठन की सफलता उसके कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसेवा की भावना पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनें और उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध करवाएं।
नवनियुक्त जिला प्रधान मानिक अली और महासचिव खुर्शीद अहमद ने नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए एडवोकेट नईम खान और मजहर आलम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
मानिक अली ने कहा कि मुस्लिम संगठन पंजाब प्रदेश में मुस्लिम समाज के हितों के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रहा है।
ये लोग रहे मौजूद
बैठक में प्रो. जुनैद खान, बबलू मंडल, मुस्लिम डेवलपमेंट बोर्ड के जिला चेयरमैन रियाजुद्दीन खान, नफीस अहमद, रिजवान खान, चमन खान, कासि उच्चम अली, मुनीर अहमद, एस.के. राजू, हाजी सैफुद्दीन, हाजी मोइन, मोहम्मद नाजिम, मुजफ्फर अहमद, अली, मुस्तकीम, मुमताज, शरीफुद्दीन खान, उस्मान खान, हाशिमुद्दीन, अनवर, मोहसिन, तनवीर, फिरोज, सरफराज खान, सिकंदर शेख और नईम ऑप्टिकल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
