Breaking NewsChandigarhCityGovernmentJalandharMunicipal corporationMunicipal corporation JalandharPoliticsPunjab Governmentअमृतसरजालंधरपंजाबराजनीति समाचारराज्य समाचार

जालंधर नगर निगम कमिश्नर का फिर तबादला, सुरेंद्र सिंह संभालेंगे जिम्मेदारी

Spread the love

संदीप रिशी की दोबारा नियुक्ति के महज 2 सप्ताह बाद हुआ ट्रांसफर; अमृतसर निगम की कमान अब पल्लवी मिश्रा के हाथ

पंजाब हॉटमेल ब्यूरो, जालंधर/चंडीगढ़। जालंधर नगर निगम कमिश्नर संदीप रिशी का एक बार फिर तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह अब अमृतसर नगर निगम के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह को जालंधर नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

संदीप रिशी को कुछ दिन पहले ही दोबारा जालंधर नगर निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन करीब दो सप्ताह बाद ही उनका फिर से तबादला कर दिया गया। अब उनके स्थान पर सुरेंद्र सिंह जालंधर नगर निगम का कामकाज संभालेंगे।

अमृतसर निगम की कमान पल्लवी मिश्रा को

वहीं, अमृतसर नगर निगम कमिश्नर के पद पर अब पल्लवी मिश्रा को नियुक्त किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद जालंधर और अमृतसर दोनों नगर निगमों में कमिश्नर स्तर पर बदलाव हुआ है।

लगातार कम समय में जालंधर नगर निगम कमिश्नर के तबादले से प्रशासनिक हलकों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *