AdministrationBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityDelhiElectionsGovernmentIndiaJalandharMohaliPoliticsPunjab Governmentअमृतसरजालंधरनई दिल्लीपंजाबपटियालाबठिंडाराजनीति समाचारराज्य समाचारलुधियाना

हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति पर पंजाब सरकार का विरोध, CM मान बोले- संवैधानिक प्रक्रिया का पालन हो!

Spread the love

CM भगवंत मान आज जाएंगे दिल्ली, जेल में मंत्री संजीव अरोड़ा से करेंगे मुलाकात!

Punjab Hotmail Bureau, चंडीगढ़/नई दिल्ली। पंजाब कैबिनेट की बैठक में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ सर्वसम्मति से अहम प्रस्ताव पारित किए जाने की जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य सरकार की राय/सहमति लिए बिना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति करना तय प्रक्रियाओं और संवैधानिक नियमों का उल्लंघन है। पंजाब सरकार ने मांग की है कि नियुक्ति को तत्काल रोका जाए और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत राज्य की राय को उचित सम्मान दिया जाए।

CM मान ने केंद्र पर पंजाब के अधिकारों से जुड़े कई मामलों में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए कहा कि 9000 करोड़ रुपये के RDF फंड और बाढ़ राहत पैकेज को रोकना, BBMB नियमों में बदलाव और अब न्यायपालिका की नियुक्तियों में हस्तक्षेप पंजाब सरकार को स्वीकार नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के अधिकारों और संघीय ढांचे से जुड़े मुद्दों पर सरकार अपना पक्ष मजबूती से रखेगी।

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज दिल्ली जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री कल दिल्ली की जेल में बंद पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। हालांकि, मुलाकात का एजेंडा और अन्य कार्यक्रमों को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *