Breaking NewsChandigarhCityDelhiGovernmentHealthJalandharPoliticsPunjab Governmentजालंधरपंजाबफतेहगढ़ साहिबफरीदकोटराजनीति समाचारराज्य समाचार

सांसद भाई सरबजीत सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ी, जालंधर के अस्पताल में कराया भर्ती; सिख तालमेल कमेटी हाल-चाल जानने पहुंची

Spread the love

मोहाली से बाबा बकाला जाते समय बढ़ा ब्लड प्रेशर, करीब 3 घंटे बाद अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। फरीदकोट से सांसद चुने गए भाई सरबजीत सिंह, जो शहीद बेअंत सिंह के पुत्र हैं, की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह मोहाली से बाबा बकाला साहिब में रखड़ पुण्या के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

जालंधर के नजदीक अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें तुरंत रामामंडी स्थित गुडविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अचानक बढ़ा ब्लड प्रेशर, घबराहट की हुई शिकायत

डॉक्टरों के अनुसार भाई सरबजीत सिंह का ब्लड प्रेशर अचानक काफी बढ़ गया था, जिसके चलते उन्हें घबराहट महसूस हो रही थी। उनकी पत्नी बीबी संदीप कौर ने भी बताया कि अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया।

भाई सरबजीत सिंह सुबह करीब 10 बजे अस्पताल में भर्ती हुए थे और करीब 1 बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। फिलहाल उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक बताई जा रही है।

सिख तालमेल कमेटी के सदस्य अस्पताल पहुंचे

भाई सरबजीत सिंह की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही सिख तालमेल कमेटी के सदस्य तजिंदर सिंह परदेसी, हरपाल सिंह चड्ढा, हरप्रीत सिंह नीटू और गुरदीप सिंह अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

कमेटी के सदस्यों ने भाई सरबजीत सिंह से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ रहने की कामना की। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिवार और समर्थकों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *