AdministrationBreaking NewsBusinessChandigarhCityElectionsFeaturedGymkhanaClubElectionJalandharPoliticsजालंधरपंजाबराजनीति समाचारराज्य समाचार

Gymkhana Club Election 2026: प्रोग्रेसिव ग्रुप ने खत्म किया सस्पेंस, अचीवर्स के मुकाबले उतारी पूरी टीम… पढ़ें और देखें

Spread the love

30 अगस्त को होगा मुकाबला, नए-पुराने चेहरों के साथ चुनाव मैदान में उतरा प्रोग्रेसिव ग्रुप; बोले- ‘तानाशाही नहीं चलेगी’

मनमोहन सिंह, पंजाब हॉटमेल (जालंधर)। जिमखाना क्लब जालंधर के चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रहा असमंजस अब खत्म हो गया है। प्रोग्रेसिव ग्रुप ने चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए अपनी पूरी टीम मैदान में उतार दी है। इसके साथ ही अचीवर्स ग्रुप के सामने अब सीधा मुकाबला तैयार हो गया है।

प्रोग्रेसिव ग्रुप की ओर से एडवोकेट दलजीत सिंह छाबड़ा और कोकी शर्मा ग्रुप ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। ग्रुप के मुताबिक, उम्मीदवार प्रोग्रेसिव के बैनर तले चुनाव मैदान में उतरेंगे।

प्रोग्रेसिव ग्रुप की टीम घोषित

  • ऑनरेरी सेक्रेटरी: विपिन झांजी
  • जूनियर वाइस प्रेसिडेंट: एडवोकेट दलजीत सिंह छाबड़ा
  • जॉइंट सेक्रेटरी: अनु माटा।
  • कैशियर: मेजर कोछड़।

कार्यकारिणी सदस्य: शालीन जोशी, गगन उप्पल, तरनजोत सिडाना, कप्तान आर्किटेक्ट कैप्टन रमन सिंह, जसमीत छाबड़ा, दिशा बजाज और मनिंदर सिंह।

दलजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि प्रोग्रेसिव ग्रुप कुकी बहल और कोकी शर्मा की सरपरस्ती में चुनाव लड़ेगा।

ग्रुप के सदस्यों ने क्लब में कथित तौर पर तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि इसका जवाब 30 अगस्त को नीली स्याही से दिया जाएगा।

प्रोग्रेसिव ग्रुप के मैदान में उतरने के बाद जिमखाना क्लब चुनाव का मुकाबला अब और दिलचस्प हो गया है। नए और पुराने चेहरों के साथ दोनों पक्षों की रणनीति और चुनावी अभियान पर क्लब सदस्यों की नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *