Gymkhana Club Election 2026: अब नहीं होगा एकतरफा मुकाबला! प्रोग्रेसिव ग्रुप की मजबूत एंट्री से चुनावी जंग होगी तेज, मंगलवार को हो सकता है बड़ा ऐलान?
चार प्रमुख पदों पर कांटे की टक्कर के आसार, 4,000+ सदस्य फिर चुनेंगे अपनी पसंद की टीम; 30 अगस्त को मतदान!
मनमोहन सिंह, पंजाब हॉटमेल (जालंधर)। जालंधर जिमखाना क्लब के बहुप्रतीक्षित चुनावों को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही एकतरफा चुनाव या आम सहमति की चर्चाओं पर अब विराम लगता दिखाई दे रहा है।
क्लब से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों और progressive group के करीबियों के मुताबिक प्रोग्रेसिव ग्रुप के दोबारा मजबूती से चुनाव मैदान में उतरने को लेकर सहमति बन गई है। ऐसे में क्लब चुनाव का रोमांच एक बार फिर बढ़ने की उम्मीद है।

सूत्रों के अनुसार, प्रोग्रेसिव ग्रुप की औपचारिक घोषणा मंगलवार को हो सकती है। यदि घोषणा होती है तो करीब दो साल बाद होने वाले जिमखाना क्लब चुनाव में एक बार फिर ग्रुपों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा और 4,000 से अधिक सदस्य अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करेंगे।
प्रोग्रेसिव ग्रुप में अनुभवी चेहरों की एंट्री की चर्चा
प्रोग्रेसिव ग्रुप के संभावित पैनल को लेकर क्लब सदस्यों के बीच चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक चार प्रमुख पदों पर अनुभवी चेहरों को मैदान में उतारने की तैयारी है।
जूनियर वाइस प्रेसिडेंट: एडवोकेट दलजीत सिंह छाबड़ा पहली पसंद!
जूनियर वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए क्लब के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट दलजीत सिंह छाबड़ा का नाम चर्चा में है। बताया जा रहा है कि छाबड़ा पिछले कुछ समय से प्रोग्रेसिव ग्रुप के पुनर्गठन को लेकर सक्रिय हैं। उनके अनुभव को देखते हुए इस पद पर मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।
ऑनरेरी सेक्रेटरी: प्रो. विपन झांजी
ऑनरेरी सेक्रेटरी पद के लिए प्रो. विपन झांजी का नाम सामने आ रहा है। क्लब की चुनावी गतिविधियों में अनुभवी माने जाने वाले झांजी को इस पद के लिए संभावित मजबूत दावेदार बताया जा रहा है।
जॉइंट सेक्रेटरी: अनु माटा की संभावित एंट्री
जॉइंट सेक्रेटरी पद पर अनु माटा के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा है। क्लब में अपनी बेबाक और दृढ़ कार्यशैली के लिए पहचानी जाने वाली अनु माटा की संभावित उम्मीदवारी से मुकाबला और रोचक होने की संभावना है।
कैशियर: गुरप्रीत सिंह ‘मेजर कोछड़’
कैशियर पद के लिए अनुभवी खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह (मेजर कोछड़) का नाम चर्चा में है। क्लब में उनकी खेल और सामाजिक गतिविधियों को देखते हुए इस सीट पर भी मुकाबला खास रहने के आसार हैं।
इन 4 सीटों पर रहेगी सबसे ज्यादा नजर
यदि सूत्रों के मुताबिक सामने आए नामों पर अंतिम मुहर लगती है तो चुनाव में मुख्य फोकस इन चार पदों पर रहेगा।
➡️ जूनियर वाइस प्रेसिडेंट — दलजीत सिंह छाबड़ा
➡️ ऑनरेरी सेक्रेटरी — प्रो. विपन झांजी
➡️ जॉइंट सेक्रेटरी — अनु माटा।
➡️ कैशियर — गुरप्रीत सिंह ‘मेजर कोछड़’।
हालांकि, इनके मुकाबले कौन-कौन उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे, यह तस्वीर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
आम सहमति की जगह अब आमने-सामने की तैयारी!
पिछले दिनों क्लब में यह चर्चा थी कि चुनाव सर्वसम्मति या निर्विरोध तरीके से संपन्न हो सकते हैं। कुछ पदों पर आम सहमति बनने की संभावना भी जताई जा रही थी।
लेकिन प्रोग्रेसिव ग्रुप के संभावित गठन ने चुनावी समीकरण बदल दिए हैं। यदि ग्रुप औपचारिक रूप से मैदान में उतरता है तो एकतरफा चुनाव की संभावना काफी कम हो जाएगी और व्यक्तिगत पकड़, सदस्य संपर्क, ग्रुप रणनीति तथा वोट बैंक अहम भूमिका निभाएंगे।
मंगलवार को खुल सकते हैं चुनावी पत्ते!अब क्लब सदस्यों की नजरें मंगलवार की संभावित घोषणा पर टिकी हैं। प्रोग्रेसिव ग्रुप यदि औपचारिक रूप से अपने उम्मीदवारों का ऐलान करता है तो जिमखाना क्लब चुनाव-2026 की तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।
इसके बाद क्लब के 4,000 से अधिक मतदाताओं के बीच बैठकों, मुलाकातों और समर्थन जुटाने का दौर और तेज होने की संभावना है।
कौन किस ग्रुप के साथ खड़ा होता है, किस उम्मीदवार को व्यक्तिगत समर्थन मिलता है और कौन निर्दलीय मैदान में उतरता है—इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में सामने आएंगे।
चुनावी त्योहार फिर लौटने के संकेत
फिलहाल क्लब की चुनावी तस्वीर यही संकेत दे रही है कि इस बार मुकाबला एकतरफा नहीं बल्कि आमने-सामने का हो सकता है। अगर प्रोग्रेसिव ग्रुप की औपचारिक घोषणा होती है तो जिमखाना क्लब की चुनावी राजनीति में फिर से रणनीति, समर्थन और वोटों के गणित का दौर शुरू होगा।अंतिम फैसला क्लब सदस्य अपने मताधिकार से करेंगे।
